DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

क्या रोज सजता है जुए का फड़ ?….. जंगल में जुए का हो रहा था मंगल…. राजधानी से जुआ खेलने पहुंचे थे धमतरी,पुलिस ने मारा छापा,64,800 रु. के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

दादू सिन्हा धमतरी/ धमतरी मगरलोड थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने जंगल में चल रहे जुआ फड़ में दबिश दी जहां से चार जुआरियों को गिरफ्तार कर हजारों रुपये नगद जप्त किया है।बता दे कि मगरलोड क्षेत्र के जंगलों में पूर्व से जुआ चलने की खबर आ रही है। मगर इसमें कार्यवाही की दरकार मानी जाती थी। नये थाना प्रभारी प्रणाली वैध ने बताया शनिवार की दोपहर को बकोरी के जंगल में पुलिस को जुआ खेलने की सूचना मिली।

जिसके बाद पुलिस स्टाफ के साथ टीम ने जंगल में रेड मारी। जहां ताश पत्ती के साथ चार आरोपी को पकड़ा गया। शेष जुआ खेलने वाले जंगल की आड़ लेकर भाग गये। जुआरियो के कब्जे से 52 पत्ती ताश, नगदी रकम 64,800 रुपये दरी, पानी, पाउच व मोटरसाइकिल बरामद कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। आरोपियों के प्रहलाद गाड़ा उम्र 32 वर्ष, यशवंत देवांगन उम्र 42 वर्ष,चेतन राम उम्र 36 वर्ष, विरेन्द्र मिरी है सभी आरोपी गोबरा नयापारा के रहने वाले बताए जा रहे हैं ।

You cannot copy content of this page