
बालोद। संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा ने शनिवार को अपना जन्मदिन सादगी पूर्ण तरीके से मनाया। उन्होंने बिना किसी तामझाम के अपना जन्मदिन गरीब तबके के लोगों व खासकर असहाय बुजुर्ग के बीच मनाया और वह बालोद के वृद्धाश्रम व झलमला स्थित मानसिक दिव्यांगों के प्रशिक्षण केंद्र घरौंदा में पहुंची।

जहां उन बच्चों के बीच ही उन्होंने केक काटकर अपने जन्मदिन की खुशियां बांटी।

बच्चों के लिए चॉकलेट, फल उनके लिए कपड़े की व्यवस्था विधायक के द्वारा किया गया। साथ ही वहां के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

जिसका विधायक के साथ सभी साथियों ने भी लुफ्त उठाया और इन सभी बच्चों का काफी सराहना कर मनोबल बढ़ाएं।

इसके अलावा वृद्धाश्रम में भी उन्होंने बुजुर्गों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। बालोद और गुरूर दोनों विधानसभा क्षेत्र के अलावा जिलेभर में आज इस लोकप्रिय विधायक का जन्मदिन मनता रहा। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जहां ग्रामीण क्षेत्रों में भी उनके नाम से केक काटकर लोगों को मिठाई बांटी तो वही

गुरुर विधानसभा क्षेत्र में भी युवा नेता सुमित राजपूत के नेतृत्व में उनका जन्मदिन पर विशेष आयोजन किया गया। सुबह से देर शाम तक उन्हें बधाई देने का ताता लगा रहा।

कांग्रेस भवन में भी लोगों ने उन्हें फूल मालाओं से लादकर बधाई दी।

इस पूरे आयोजन के दौरान प्रमुख रूप से डोमेन्द्र भेड़िया ,रामजीभाई पटेल ,कृष्णा दुबे ,विकास चोपड़ा , संजय चंद्राकर , अनिल यादव, चंद्रेश हिरवानी बंटी शर्मा , जमील बख्श , कमलेश श्रीवास्तव, शंभू साहू ,देवेंद्र साहू , बबलू खान, रोहित सागर , अशोक आकाश ,

हसीना बेगम तिगाला , पद्मिनी नंदू साहू , रश्मि दुबे , शारदा सिन्हा चिदाकाश आर्य , उषा नेताम, निर्मला बंजारे , राकेश उइके, देव पटेल , शक्ति सिंह , प्रमोद दुबे सरपंच धर्मेंद्र रामटेके , सरपंच संघ के समस्त पदाधिकारी गण, कुलदीप यादव, राजू तोप शर्मा, यशवंत साहू , विनोद टावरी , चमेली साहू , धनेश्वरी ठाकुर , भोलू महाराज , ज्योति शर्मा , दाऊद खान एवं कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेसी साथी गण उपस्थित रहे।

इसी तरह गुरुर में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य ललिता साहू, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव पिमन साहू ,युवा नेता सुमित राजपूत ,विधायक प्रतिनिधि गुरूर जनपद किशोर कुमार साहू व अन्य मौजूद रहे।
