DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एक चोर ऐसा भी : पुलिस 11 दिनों से चोरी का सुराग ढूंढने करती रही प्रयास,12 वे दिन चोर ने नक्शा सहित दे दिया हिंट, टायर ढूंढने में मिली सफलता….

शेखर गुप्ता दल्लीराजहरा । बीते  9 जून की मध्यरात्रि में दल्ली राजहरा से अज्ञात चोर ट्रक चुरा कर ले गये और सुवरबोड के जंगलों में ले जाकर 6 टायर चुराकर फरार हो गये थे. अज्ञात चोरों ने 12 दिन बाद अचानक गजब की दयालुता का परिचय देते हुए  खुद से ट्रक मालिक के वार्ड क्रमांक 26 रेलवे ग्राउंड समीप स्थित घर व दुकान में रात्रि के समय 2 पर्चो में नक्शा बनाकर  एवं टायर पुलिया के नीचे है, लिख कर सूचना देने का प्रयास किया। सुबह घर वाले जब उठे तो ट्रक मालिक दीपक सिंह साहू एवं उनके पुत्र दिनेश सिंह साहू को परिवार के लोगों ने घर के पीछे के बरामदे एवं किराना दुकान के बाहर टेबल में रखें पन्ने में “टायर पुलिया के अंदर रखी है” इसकी जानकारी दी. जिसके बाद तत्काल ट्रक मालिक एवं उसके पुत्र ने पन्ने की फोटोकॉपी कर पुलिस को सूचना एवं नक्शा दिया। दोपहर 1 बजे राजहरा पुलिस एवं ट्रक मालिक एवं उसका बेटा निजी वाहन से दल्लीराजहरा से बालोद रोड के बीच पड़ने वाले विभिन्न पुलिये की खोजबीन करते हुए आगे बढे. इस दौरान दानीटोला के आगे भैसबोड जाने वाले मार्ग में स्थित पुलिया के नीचे गड्ढे में भरे पानी के बीच 5 टायर डिस्क सहित दिख रहे है, संभव है कि 6 वा टायर भी अंदर हो। इस तरह पुलिस 11 दिनों से जिस चोरी का सुराग ढूंढने का  प्रयास कर रही थी, 12 वे दिन चोर ने खुद हिंट दे दिया जिससे टायर ढूंढने में सफलता मिली । अब इस तरह से खुद जानकारी देने वाला अनोखा चोर कब तक पकड़ में आएगा, इसका सब को इंतजार है।

You cannot copy content of this page