DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुरुर के पेटेचुआ में बेची जा रही थी महुआ की शराब, 60 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन ग्रामीण गिरफ्तार

बालोद/गुरुर। एसपी योगेश पटेल के मार्गदर्शन एवं एएसपी मोनिका ठाकुर के निर्देशन एवं एसडीओपी बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी सुनील तिर्की थाना गुरूर के नेतृत्व में तीन टीम गठित कर अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब की रोकथाम रेड कार्यवाही हेतु देहात भ्रमण पर गए थे। 18 जुलाई को ग्राम भ्रमण के दौरान गुरुर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम पेटेचुवा के अलग अलग स्थानों पर रेड कार्यवाही कर अवैध कच्ची महुआ शराब बेचने वाले 3 आरोपी के कब्जे से कुल 60 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में टेमन लाल कोमरे पिता धरमसाय उम्र 34 वर्ष के कब्जे से 35 लीटर , इंदल सिंह गावडे पिता सुरूज राम गावडे उम्र 58 वर्ष के कब्जे से 10 लीटर और प्रीतराम गोड पिता स्व ढेवलु राम गोड उम्र 40 वर्ष निवासी पेटेचुवा से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। सभी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में इनकी रही सराहनीय भूमिका

निरीक्षक सुनील तिर्की, सउनि हरखराम बघेल, प्र.आर. संतोष शर्मा, म.प्र.आर. लैनी रावटे महिला आरक्षक नमिता यादव, आरक्षक कोमल साहू, गेवेन्द्र नेताम, टोकेश्वर देवांगन पिताम्बर निषाद, दिनेश नेताम सुरेश पटेल एवं समस्त थाना स्टॉफ गुरूर का इस प्रकरण में सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page