DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद पुलिस एक्शन मोड पर, 6 महीने में 120 शराबी चालकों पर हुई कार्रवाई, होंगे लाइसेंस भी निलंबित

बालोद| बालोद पुलिस द्वारा शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले शराबी वाहन चालकों पर अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। वर्ष 2025 में अभी तक 120 शराबी वाहन चालकों पर कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है, जहां न्यायालय द्वारा 12 लाख 18 हजार 700 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। विगत वर्ष की तुलना में 06 माह में ही दोगुने से अधिक शराबी वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा चुकी है। शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों का लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी की जा रही है। यातायात पुलिस बालोद द्वारा शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने वाहन चालकों से लगातार अपील भी की जा रही है। एसपी योगेश कुमार पटेल के निर्देशन पर, एएसपी मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में, एसडीओ (पुलिस) बालोद देवांश सिंह राठौर एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक राकेश ठाकुर के नेतृत्व में यातायात बालोद एवं सभी थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर अभियान चलाकर यह कार्रवाई जारी है। दर्ज आंकड़ों के अनुसार जनवरी से जून तक 120 शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले शराबी वाहन चालकों पर कार्यवाही कर प्रकरण माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। वर्ष 2024 की तुलना में इस वर्ष 06 महीने में ही दोगुने से अधिक शराबी वाहन चालकों पर कार्यवाही की जा चुकी है। शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों का लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही भी की जा रही है। यातायात पुलिस बालोद के द्वारा लगातार वाहन चालको से अपील किया जा रहा है कि शराब सेवन कर खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए अपने तथा अन्य व्यक्तियों की जान जोखिम में न डाले, हमेशा यातायात नियमों का पालन करे, आम जनों एवं वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। यातायात पुलिस बालोद आम नागरिकों से अपील करता है कि मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, यातायात नियमों का पालन करे, रात्रि में वाहन चलाते समय अपर डिपर का प्रयोग करें, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करे, नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगाएं व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे।

You cannot copy content of this page