DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ई-समन एवं हाईकोर्ट पोर्टल जवाब/दावा प्रक्रिया पर कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

बालोद| पुलिस कार्यालय बालोद में एसपी योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में एएसपी मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में एसडीओपी देवांश सिंह राठौर के तत्वावधान में ई-समन प्रणाली तथा हाईकोर्ट के जवाब/दावा पोर्टल के उपयोग एवं संचालन को लेकर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम न्यायिक प्रक्रिया में तकनीकी दक्षता एवं पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस अवसर पर सीएसपी राजहरा डॉ. चित्रा वर्मा, डीएसपी बोनिफास एक्का तथा रक्षित निरीक्षक रेवती वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहें। प्रशिक्षण में जिले के समस्त थानों से संबंधित समन वारंट आरक्षक,कोर्ट मोहर्रिर,कोर्ट आरक्षक, सीसीएमएस (को केस मॉनिटरिंग सिस्टम ) से जुड़े कार्मिक आदि पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ई-समन प्रणाली के माध्यम से समन व वारंट की डिजिटल प्रक्रिया, त्वरित डिलीवरी एवं न्यायालयीन कार्यों की निगरानी हेतु सीसीएमएस पोर्टल की भूमिका, तथा हाईकोर्ट पोर्टल के माध्यम से जवाब व दावा भेजने की सम्पूर्ण प्रक्रिया पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों द्वारा मुख्य रूप से ई-समन प्रणाली का परिचय एवं महत्,पोर्टल पर केस मॉनिटरिंग की विधि, हाईकोर्ट पोर्टल के माध्यम से जवाब/दावा प्रस्तुत करने की प्रक्रिया, डिजिटल दस्तावेज अपलोड करने के तकनीकी पहलू, न्यायिक समय सीमा का पालन एवं उत्तरदायित्व आदि बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को डिजिटल न्यायिक प्रक्रियाओं के प्रति प्रशिक्षित करना, तकनीकी दक्षता बढ़ाना और न्यायालयीन कार्यों में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करना था।
बालोद पुलिस द्वारा आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण पहल है जो आने वाले समय में न्यायिक प्रक्रिया में सुगमता एवं गति लाने में सहायक सिद्ध होगा।

You cannot copy content of this page