DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डौंडी ब्लॉक के रक्तमित्र साथियों ने शहीद ब्लड बैंक में किए 18 यूनिट रक्तदान, डीबी ग्रुप के साथ मिलकर करेंगे जागरूकता के लिए काम

बालोद। रक्त की कमी और रक्तदान के प्रति जागरूकता लाने हेतु ग्राम डौंडी ब्लॉक से आए रक्तमित्र साथियों ने शहीद ब्लड बैंक में 18 यूनिट रक्तदान किए। युवा रक्तमित्र साथी अश्वन मानकर, नरेंद्र साहू, अखिलेश यदु के प्रयास से यहां रक्तदान किया गया। युवा रक्तमित्र के अध्यक्ष अश्वन मानकर ने बताया कि राजहरा के आस पास से आए मरीजों को समय पर रक्त मिलना मुश्किल होता है। शहर के डोनेट ब्लड वेलफेयर फाउंडेशन डीबी ग्रुप संस्था के द्वारा रक्त की पूर्ति किया जाता है। डीबी ग्रुप के कार्य से प्रेरित हो कर हमारे युवा साथियों का एक ग्रुप बनाया गया है और जब भी रक्त की आवश्यकता होगा हम सभी प्रयास करेंगे कि मरीज को सही समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। ग्रुप के सदस्य नरेंद्रा साहू अखिलेश यदु ने आगे बताया रक्तदान के लिए ग्रामीण क्षेत्र से सभी युवा साथियों को जोड़ा जा रहा है ताकि रक्त जागरूकता को बढ़ावा मिल सके। डीबी ग्रुप के साथ मिल कर हमारी टीम सेवा कार्य के प्रति लोगों को जागरूक करेगी। रक्तदान में शहीद ब्लड सेंटर से डॉ शैबाल जाना, डॉ योगेश लालवानी, किरण करियरे, जितेश्वरी ध्रुव, निकिता मंडावी, नीलम मेश्राम, संगीता गायकवाड़ एवं डीबी ग्रुप के सभी सदस्य उपस्थित थे। रक्तवीरो प्रशांत सोनबेर, छगन ठाकुर, नागेश्वर सिन्हा ,मनीष यादव, प्रकाश कुलदीप, राजेंद्र पटेल, अनिल यादव,आशीष ठाकुर, अजय दर्रो, प्रशांत चंद्राकर, अशोक ठाकुर, उमेश कुमार, योगेश साहू, कामदेव निषाद, आदि रक्तवीरो का सम्मान डीबी ग्रुप के द्वारा मोमेंटो प्रमाण पत्र देकर किया गया।

You cannot copy content of this page