DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पुलिस पर हमला करने वाले दो आरोपी तत्काल गिरफ्तार,पिनकापार में मारपीट के मामले में छुड़ाने गई पुलिस को ग्रामीणों ने ही घेरकर मारपीट किया

बालोद। एक जेसीबी वाहन घर में घुसने को लेकर घर वाले द्वारा जेसीबी चालक के साथ मारपीट की जा रही थी। मामले को नियंत्रित करने सहायता में पहुंची पिनकापार पुलिस पर ही आरोपियों द्वारा हमला किया गया था। मामला पुलिस चौकी पिनकापार, थाना देवरी क्षेत्र का है। दिनांक 25 जून 2025 के रात्रि करीबन 9:15 बजे पिनकापार के एक घर में जेसीबी चालक द्वारा गाडी के सामने अचानक मवेशी आ जाने पर मवेशी को बचाने के प्रयास में जितेन्द्र कुमार सतनामी के घर जेसीबी घुस गया। जिससे घर का दीवाल क्षतिग्रस्त होने पर घर वालों के द्वारा जेसीबी चालक के साथ मारपीट शुरू कर दिया, उक्त घटना की सूचना पाकर पुलिस चौकी पिनकापार प्रभारी सउनि अजित महोबिया द्वारा चौकी स्टाफ के साथ मामले को नियंत्रित करने सहायता हेतु तत्काल घटना स्थल में पहुंचे थे। जहां लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। घटना स्थल पर जितेन्द्र एवं धनेश सतनामी निवासी पिनकापार द्वारा जेसीबी चालक की पीटाई कर रहे थे, पिनकापार पुलिस द्वारा अपने कर्त्तव्य के अनुरूप दायित्व निभाते हुए मामले को कंट्रोल करने जेसीबी चालक को वाहन में बैठाकर चौकी पिनकापार लाने का प्रयास कर रहे थे। इतने में दोनों आरोपीगण द्वारा जेसीबी चालक को और मारेंगे कहकर पिनकापार पुलिस के साथ ही वाद विवाद पर उतर आए। चौकी प्रभारी द्वारा समझाइश देने पर भी दोनों आरोपी नहीं माने, उल्टा पुलिस को ही गाली गलौच करते हुए पुलिस पर ही हमला कर दिए। उक्त घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जिस पर पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के पर्यवेक्षण एवं एसडीओपी देवांश सिंह राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देवरी दिनेश कुमार कुर्रे द्वारा दलबल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर जमा हुए भीड़ को पहले नियंत्रित कर मामला शांत कराया गया। तदुपरांत पुलिस अधिकारी पर जानबूझकर आपराधिक बल का प्रयोग करने वाले हमलावर आरोपियों को शासकीय कार्य में बाधा डालकर मारपीट करने के मामले में थाना देवरी में अपराध क्रमांक 89/25 कायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। आरोपीगण जितेन्द्र कुमार सतनामी पिता स्व अकल राम सतनामी उम्र 38 वर्ष
और धनेश कुमार सतनामी पिता स्व अंकल राम सतनामी उम्र 35 वर्ष दोनों निवासी ग्राम पिनकापार गिरफ्तार कर जेल भेजे गए हैं।

You cannot copy content of this page