DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला पंचायत सदस्य पूजा वैभव साहू ने लिखा जिला आयुष अधिकारी को पत्र, तरौद में डायरिया नियंत्रण के लिए लगेगा आयुर्वेद विभाग का भी स्वास्थ्य शिविर, आदेश हुआ जारी

बालोद । बालोद ब्लाक के ग्राम तरौद में विगत कई दिनों से डायरिया का प्रकोप छाया हुआ है। जिसमें अब तक दो लोगों की मौत और 60 से ज्यादा पीड़ित सामने आ चुके हैं। बढ़ते खतरे को देखते हुए क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य पूजा वैभव साहू ने जिला आयुष अधिकारी को पत्र लिखकर आयुर्वेद विभाग की ओर से भी एक स्वास्थ्य शिविर गांव में लगाने की मांग की थी। जिसे संज्ञान में लेते हुए तत्काल जिला आयुष प्रभारी अधिकारी डॉ राजेश कुमार झारिया ने शिविर लगाए जाने संबंधित आदेश जारी कर दिया है और पूरे 1 सप्ताह यहां अलग-अलग डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। जो शिविर में अपनी सेवा देंगे और ग्रामीणों को आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध कराएंगे। साथ ही आयुर्वेद के लाभ से परिचित कराएंगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी यहां अस्थाई शिविर लगाया गया है। आयुर्वेद विभाग द्वारा भी शिविर लगाए जाने से ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। इस पहल के लिए ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य पूजा साहू का आभार व्यक्त किया है। वहीं जिला पंचायत सदस्य पूजा साहू ने कहा कि मेरे क्षेत्र की जनता की परेशानी जल्द से जल्द दूर हो यह हम भी चाहते हैं। डायरिया जैसी स्थिति से तरौदवासी जूझ रहे हैं। इससे जल्द से जल्द राहत दिलाने के लिए हम काम करना चाहते हैं। इसी मंशा के साथ आयुष विभाग को पत्र लिखकर हमने शिविर लगाने की मांग की थी। जिस पर पहल शुरू हो गई है। उन्होंने पत्र पर तत्काल सक्रियता दिखाने के लिए प्रभारी जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर झारिया का भी आभार बताया तो वहीं उन्होंने समस्त क्षेत्र वासियों से अपील की है की बरसात के दिनों में डायरिया का खतरा बढ़ जाता है। दूषित पानी से बचे, पानी उबाल कर पिए और स्वच्छता का पूरा ध्यान रखें।

You cannot copy content of this page