DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ग्राम कंकालिन मंदिर के पास हुए मुरूम ठेकेदार की हत्या का आरोपी हुआ गिरफ्तार

बालोद। 18 जून को पुलिस को सूचना मिला था कि गुरुर ब्लॉक में ग्राम कंकालिन मंदिर के पीछे गेट के पास सरदार सिंह निवासी जाति बंजारा पता लक्ष्मीपुरा थाना रतनगढ़ जिला निमच (म.प्र.) को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दिया है। सूचना पर थाना प्रभारी गुरूर एवं स्टॉप तत्काल मौके पर ग्राम कंकालिन के कंकालिन मंदिर के पास पहुंचा तब प्रार्थी लक्ष्मण गोंड पिता सरदार सिंह उम्र 28 वर्ष जाति बंजारा निवासी लक्ष्मीपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया। उसने बताया जीसीबी ट्रेक्टर वाहनो से ठेकेदार के अंदर में रास्तो में मुरूम डालने का काम करता है।दिनांक 18 जून 2025 को यह निजी काम से भानुप्रतापपुर गया था। समय शाम करीबन 5.30 बजे के आसपास इसके छोटे भाई भीम सिंह इसे फोन कर सूचना दिया कि इसके पिता सरदार सिंह को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा सिर के पीछे गर्दन में धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दिया है। आप तुरंत कंकालिन मंदिर के पास ग्राम कंकालिन आओ कहने पर यह करीबन 7 बजे के आसपास कंकालिन मंदिर के पास आया तो देखा मंदिर के पीछे वाले गेट के पास उनके पिता सरदार सिंह का शव पड़ा हुआ था, शव के पास इसके पिता सरदार सिंह का मोटर सायकल बजाज प्लेटिना भी था, गाड़ी के आस पास जमीन में खून की धब्बा है तथा मोटर सायकल में भी खून की धब्बा है। पिता सरदार सिंह के सिर के पीछे गर्दन के पास किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दिया गया था उक्त रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद तीन टीम तैयार किया गया। तीनो टीम का नेतृत्व क्रमशः थाना प्रभारी गुरूर, थाना प्रभारी पुरूर, सायबर सेल प्रभारी कर रहे थे। आरोपी की जानकारी तकनीकी साक्ष्य से एकत्रित की गई। आरोपी का लोकेशन कांकेर जिला के चारामा क्षेत्र मे प्राप्त हुआ। पुलिस अधीक्षक योेगेश पटेल द्वारा लगातार तीनो टीम से संपर्क कर अपडेट लेकर मार्गदर्शन करते रहे। तकनीकी साक्ष्य के मदद से यहा पता चला कि आरोपी मकडी ढाबा के पास है। टीम तत्काल मौके पर पहुचें। आरोपी से पुछताछ करने पर दीगर राज्य भागने प्लान कर रहा था।

हत्या का कारण यह बताया आरोपी ने

आरोपी प्रवीण कुमार कुंजाम पिता जागेश्वर कुंजाम उम्र 34 वर्ष निवासी धानापुरी थाना गुरूर जिला बालोद (छ.ग.) को अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ करने पर हत्या का कारण बताया कि आरोपी 16 जून 2025 को ठेकादार मृतक सरदार सिंह उर्फ सद्दू के पास खाना बनाने का काम कर रहा था। ठेकादार द्वारा आरोपी को खाना ठीक से नही बनाते हो, खाना न स्वाद नही रहता, तुम्हे काम पर नही रखुंगा कहने पर आरोपी आवेश में आकर अपने पास रखे टंगिया से मृतक गर्दन के पीछे प्राण घातक हमला करते हुए हत्या करना बताया। घटना में प्रयुक्त टांगिया व पहने हुए कपड़े को जप्त किया गया। विवेचना मे आये साक्ष्यो के आधार पर आरोपी प्रवीण कुमार कुंजाम जेल भेजा गया।

इनकी रही भूमिका

आरोपी की पता तलाश एवं प्रकरण की विवेचना कार्यवाही मे थाना गुरूर से निरीक्षक सुनील तिर्की, सउनि कुलेश्वर यादव, प्र.आर. 298 राकेश साहू ,आरक्षक कोमल साहू, गुलाब किशोर तथा थाना पुरूर से निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा आरक्षक लिखन साहू एवं सायबर सेल बालोद से सायबर सेल प्रभारी जोगेन्द्र साहू प्र.आर. भुनेश्वर मरकाम , आर. राहुल मनहरे , संदीप यादव अकाश सोनी, अकाश दुबे की कार्य सहारनीय रहा है ।

You cannot copy content of this page