बालोद। छत्तीसगढ़िया परिवहन संघ जिला इकाई बालोद के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा परिवहन संबंधित कामों को लेकर अपर कलेक्टर से मुलाकात किया गया। परिवहन संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साहू ने बातचीत करते हुए कहा की आज छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़िया ट्रांसपोर्टर, छत्तीसगढ़िया गाड़ी मालिकों को काम नहीं दिया जा रहा है जिससे गाड़ी मालिकों को बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है, यदि इसी तरह छत्तीसगढ़िया गाड़ी मालिकों को नजर अंदाज किया गया तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा ।”
” समर्थन में उतरे छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ”
बता दे कि पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश भर में छत्तीसगढ़ियों की हक अधिकार की लड़ाई लड़ने वाले एकमात्र संगठन छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के बालोद जिलाध्यक्ष खोमन साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश बने आज 24 साल पूरे हो गए है लेकिन छत्तीसगढ़ियों को छत्तीसगढ़ में ही अपने पेट पालन के लिए दर – दर भटकना पड़ रहा है यदि इसी तरह छत्तीसगढ़ियों के हक को छीना जाएगा और सरकारी कामों में भी छत्तीसगढ़िया परिवहन संघ के सदस्यों को काम नहीं दिया जाएगा तो उग्र आंदोलन में छत्तीसगढ़िया परिवहन संघ के समर्थन में क्रान्ति सेना कंधे से कंधे मिलाकर साथ देंगे ।
