DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सर्व ब्राह्मण युवा मंच बालोद जिला के अध्यक्ष नियुक्त हुए आदित्य दुबे

बालोद । सर्व ब्राह्मण समाज युवा मंच का छ.ग प्रदेश के हर जिले में पुनर्गठन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश एवं जिले की नियुक्ति किया जा रहा। इसी तारतम्य में युवा समाजसेवी आदित्य दुबे झलमला निवासी जिला बालोद को सर्व ब्राह्मण युवा मंच का जिलाध्यक्ष की नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष युवा संगठन विक्रांत शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा के सहमति मार्गदर्शन में किया है। इस नियुक्ति से आदित्य दुबे को उनके समाज के वरिष्ठ जन जिला अध्यक्ष अटल दुबे, सचिव संतोष दुबे, धीरज उपाध्याय, ब्राह्मण युवा विंग शहर अध्यक्ष सौरभ दुबे, हरीश दुबे, अनुराग शर्मा, वैभव शर्मा, गौरव शुक्ला, बंटी शर्मा, पंकज तिवारी, राजू शर्मा, समीर पांडे, विकास तिवारी, खिलेश दुबे, स्वजातीय बंधुओ एवं उनके मित्र एवम् समाज जनों ने बधाई शुभकामनाए दी।

You cannot copy content of this page