DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

श्रीराम रियल स्टेट प्रायवेट लिमिटेड चिटफंड कंपनी के एडिशनल डारेक्टर को बालोद पुलिस ने किया गिरफ्तार,10 साल से था फरार

आरोपी के चार सहयोगीयों को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल

बालोद। थाना बालोद में श्रीराम रियल स्टेट प्रायवेट लिमिटेड के संचालक के द्वारा एजेन्ट के माध्यम से कंम्पनी की लुभावनी स्कीम एवं अधिक ब्याज का लालच देकर षडयंत्र पुर्वक आम जनता से करोडों रूपया जमा कराकर परिपक्वता तिथि एवं समयावधी में राशि न देकर भाग जाने से थाना बालोद में अपराध क्रमांक अपराध क्रमांक 88/2016 धारा 420,34 भादवि 3,4,5 ईनामी चिट एवं धन परिचालन स्कीम पाबंदी अधिनियम व धारा 10 छ.ग. निक्षेपको का हितो का संरक्षण अधिनियम का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण के विवेचना क्रम में श्रीराम रियल स्टेट प्रायवेट लिमिटेड के फरार एडिशनल डायरेक्टर आरोपी बबलू प्रजापति पिता स्व. सीताराम प्रजापति उम्र 41 वर्ष निवासी डेगदा पोस्ट कलारमा तहसील कराहल थाना श्योपुर देहात जिला श्योपुर मध्यप्रदेश पता तलाश कर दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। जिसे आज दिनांक 14.06.2025 गिर. को माननीय न्यायालय पेश किया गया। प्रकरण के डायरेक्टर फरार आरोपीयों की गिरफतारी हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री राम गोपाल गर्ग के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश पटेल के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद मोनिका ठाकुर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री देवांश सिंह राठौर, निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में फरार आरोपियों की पतातलाश लगातार की जा रही थी। आरोपियों की पता तलाश के दौरान सायबर सेल बालोद से तकनीकी सहायता ली जा रही थी, कि आरोपी का लोकेशन मध्यप्रदेश, दिल्ली आने से तत्काल टीम गठित कर टीम प्रभारी स.उ.नि धरम भुआर्य थाना बालोद के हमराह प्र.आर. 1732 योगेश सिन्हा थाना गुण्डरदेही, आरक्षक 563 भोपसिंह साहू, आरक्षक 31 विपिन गुप्ता सायबर सेल बालोद, को मध्य-प्रदेश दिल्ली रवाना किया गया था, दूसरी ओर तकनीकी सहायता आरक्षक 75 मिथलेश सायबर सेल बालोद से संपर्क करते, गठित टीम द्वारा एक सप्ताह तक दिल्ली में आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, अंततः फरार आरोपी को पकड़ने में गठित टीम को सफलता मिली। जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थित कर रिमांड पर भेजा गया।

You cannot copy content of this page