DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रेत खदानों में बढ़ रहा अपराध, बाहर से आए ठेकेदार बेखौफ,भैंसमुंडी रेत खदान में हाईवा चालक और साथी को मार दिया था चाकू, प्राण घातक हमले के आरोप में दो ठेकेदार हुए गिरफ्तार

बालोद/गुरुर। पुरूर पुलिस ने भैंसमुंडी रेत खदान के पास रात में हुई चाकूबाजी की घटना में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा है। आरोपियों द्वारा एक हाईवा चालक और उनके साथी को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। प्राण घातक हमले के आरोप में दोनों आरोपियों को पुलिस ने धारा 296,351 (3), 118 (1), 109,3 (5) बी.एन.एस के तहत गिरफ्तार किया। उक्त आरोपित रेत ठेकेदारो के द्वारा हाइवा चालक एवं साथी के साथ प्राणघातक हमला किया गया था। गिरफ्तार रेत ठेकेदारों में टोनी उर्फ तजीन्दर धंजल पिता गुलचरन सिंह धंजल उम्र 38 साल निवासी पोटिया चौक रिसभ प्राइम सिटी क्वाटर नम्बर 204 एफ टावर थाना पुलगांव जिला दुर्ग (छ०ग०) और शिवम सिंह पिता कमलेश सिंह उम्र 33साल निवासी वार्ड क्रंमाक 15 मंगला बिलासपुर थाना सिविल लाइन बिलासपुर जिला बिलासपुर शामिल हैं। आईजी दुर्ग रामगोपाल गर्ग के निर्देश प्राप्त होने पर एसपी योगेश पटेल, एएसपी मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में एसडीओ पुलिस बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में सायबर टीम बालोद, एवं थाना पुरूर को हाइवा चालक एवं साथी के साथ किये मारपीट एवं प्राणघातक हमला के आरोपी एवं उसके साथी को गिरफ्तार करने में यह सफलता हासिल हुई।

इस तरह हुई थी घटना

प्रार्थी गोपेन्द्र कुमार साहू ने बताया वह 05 जून 2025 के रात्रि करीब 9 बजे अपने हाईवा क्रमांक CG07-CS-0102 लेकर रेत लोड करने ग्राम पटेली से तासी रेत खदान (महानदी) निकला और ग्राम भैंसमुंडी महानदी के पास पहुंचकर रात्रि करीबन 11:30 बजे गाड़ी खड़ा किया तभी वहां पर टोनी सरदार व शिवम् सिंग सफेद रंग की कार से आये और गोपेन्द्र कुमार साहू वहां से गाड़ी बाहर निकालने का प्रयास करने लगा इतने में टोनी सरदार और शिवम् सिंग उसके पास आकर उसे गाली गुप्तार करते हुए बोला कि गाड़ी का दरवाजा खोल। वह डरकर दरवाजा खोला तो टोनी सरदार ऊपर चढ़कर चाकू से उसके सिर पर वार किया। वह सिर को हटाया फिर दुबारा उसे चाकू मारा जिसे हाथ से रोका। इससे हाथ में चोट लगी फिर टोनी सरदार उसके सिर पर वार किया। जिससे दाहिने हाथ से रोकने का प्रयास किया। जो हाथ में लगते हुए सिर में जा लगी। टोनी सरदार ने उसके साथी संजय कुमार उराव के ऊपर भी चाकू से हमला किया। जिससे उसे चोट आई हैं। टोनी सरदार एवं शिवम् सिंग द्वारा उक्त जान से मारने की नियत से चाकू व लोहे के पाईप से प्राण घातक हमला किया गया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया जिसे सायबर टीम बालोद एवं थाना पुरूर पुलिस के द्वारा पतासाजी कर 06 जून को दोनो मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु 07 जून को माननीय न्यायालय भेजा गया। उक्त प्रकरण में थाना पुरूर पुलिस एवं सायबर सेल बालोद की सराहनीय भूमिका रही।

You cannot copy content of this page