तेज रफ्तार ट्रक पेड़ों को तोड़ते खेत में घुसी, बाल बाल बचे मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण, लाटाबोड़ और अरौद के बीच हुआ हादसा, ड्राइवर, हेल्फर दोनों हादसे के बाद दुर्घटना ग्रस्त ट्रक में ही आराम फरमाते मिले



बालोद। बालोद से दुर्ग मुख्य मार्ग पर लाटाबोड़ और अरौद के बीच एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ों को तोड़ते हुए खेत में जा घुसी। घटना मंगलवार को सुबह 6 बजे की बताई जा रही है। इस बीच कुछ ग्रामीण मॉर्निंग वॉक पर निकले हुए थे गनीमत उनकी जान बच गई। जो ट्रक से थोड़ी ही दूर पर थे। वहीं ट्रक पर सवार ड्राइवर, हेल्पर दोनों सुरक्षित हैं। लगातार 5 पेड़ों को तोड़ते हुए गलत साइड पर जाते हुए ट्रक अनियंत्रित होकर खेत में घुस गई । जब हम करीब 11 बजे मौके पर पहुंचे तो खेत मालिक सहित मजदूर जाकर पेड़ों की कटाई छटाई में जुटे थे। पीडब्ल्यूडी से कोई घटना स्थल पर मौजूद नहीं थे ना ही पुलिस, प्रशासन के लोग। वहीं ड्राइवर और हेल्पर दुर्घटना ग्रस्त ट्रक में ही आराम फरमाते पाए गए। घटना का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आशंका है कि सुबह तेज रफ्तार में ओवरटेक करने या झपकी आने के कारण ट्रक अनियंत्रित हो गई और रोड से उतरते हुए खेत में घुस गई। वही जब हमने ट्रक के मालिक अशोक शुक्ला, जो कि जय माता दी ट्रांसपोर्ट रायपुर के कंपनी से हैं, उनसे बात करके घटना की जानकारी ली तो उन्होंने बताया सुपरवाइजर ने फोटो भेजकर हादसे की जानकारी दी है। गनीमत रहा बड़ी घटना टल गई। उन्होंने बताया कि गाड़ी रायपुर से चंद्रपुर जा रही थी। उसमें माइंस संबंधित कच्चा लोहा आदि सामग्री भरा हुआ है।

You cannot copy content of this page