DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर- शादी समारोह में जा रहे थे ग्रामीण,हर्राकोठी घाटी में पलटी ऑटो, 2 की मौत,5 गंभीर

दादू सिन्हा, धमतरी। धमतरी के केरेगांव थाना इलाके में ऑटो पलटने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार ग्राम लसुनवाही से ग्राम हर्राकोठी की ओर जा रहे थे। तब वही हर्राकोठी घाटी के पास ढलान आने के कारण ऑटो का स्पीड अचानक बढ़ने लगी। जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है ऑटो में ड्राइवर सहित 10 लोग सवार थे। जिसमें से लगभग 7 लोग घायल हो गए। वही हाइवे पेट्रोलिंग-2 को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को 108 के माध्यम से जिला अस्पताल में इलाज हेतु पहुंचाया गया।

जहाँ घायलों का इलाज चल रहा। जिसमें से कुंज बाई यादव उम्र 65 वर्ष और अमरिका यादव उम्र 38 वर्ष दोनो महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। अन्य घायलों ने बताया कि अपने यादव समाज के परिजन के घर शादी के टिकावन कार्यक्रम में जा रहे थे। तब ऑटो चालक को बोला गया कि ढलान आ गया ऑटो को रोक दो,ऑटो चालक ऑटो को नही रोक पाया और अनियंत्रित होकर ऑटो केरेगांव से लगभग 4 किलोमीटर दूर हर्राकोठी घाटी में जा गिरा। जहाँ हाइवे पेट्रोलिंग-02 आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। वहीं मौत हुई महिला के शव को जिला अस्पताल मरच्यूरी में शिफ्ट कर दिया गया है।

You cannot copy content of this page