DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जैन श्री संघ एवं उदयाचल नेत्र चिकित्सालय के संयक्त प्रयास से नेत्र परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन

बालोद । जैन श्री संघ बालोद एवं उदयाचल आई हॉस्पिटल राजनांदगाँव के संयुक्त प्रयास से बालोद जिला को मोतियाबिंद मुक्त जिला बनाने के इस वृहद मुहिम में ग्राम झलमला गंगा मैया मंदिर प्रांगण तथा ग्राम पंचायत दुधली शिशु मंदिर में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग दोनो शिविर स्थलों से 250 से अधिक लोगो ने अपने आंखो का जांच कराया । नेत्र जांच के दौरान लगभग 30 लोगो में मोतियाबिंद होने की पुष्टि हुई। जिन्हें निःशुल्क ऑपरेशन हेतू राजनांदगांव उदयाचल नेत्र चिकित्सालय आने को कहा गया है। जहां उनका निःशुल्क ऑपरेशन के अलावा दवा एवं चश्मा, रहने, भोजन इत्यादि की व्यवस्था भी की जाएगी। नेत्र जांच परीक्षण के दौरान जैन श्रीसंघ की युवा वाहिनी जैन युवा शक्ति के सदस्यों द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के दाना पानी हेतू मिट्टी के सकोरे मरीजों को बांटे गए एवं सभी से अनुरोध किया गया कि वह सभी इन सकोरो को अपने घर की छत और आंगन पर पानी एवं दाना डालकर रखे ताकि प्यास या भूख से किसी पक्षी की जान ना जाये।
उक्त नेत्र परीक्षण के इस आयोजन में जैन श्री संघ के अध्यक्ष ताराचंद सांखला, संरक्षक हरीश सांखला, गंगा मैया मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख सोहनलाल टावरी, चेतन ढेलडीया, सचिव मांगीलाल ढेलडीया, उपाध्यक्ष मुकेश भंसाली, कोषाध्यक्ष प्रकाश भंसाली, प्रदीप चोरडिया, लक्की लोढा, मीडिया प्रभारी विनोद श्रीश्रीमाल, शुभम नाहटा, शुभम श्रीश्रीमाल, ग्राम दुधली के उपसरपंच मोहित देशमुख, डामेश्वर देशमुख, संदीप नाहर, भूपेंद्र धनकर, गेंदसिंह देशमुख, जफर तिगाला आदि का विशेष सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page