भाजपा मंडल कुसुमकसा ने रक्तदान शिविर का किया भव्य आयोजन, रक्तदाताओं को हेलमेट पहनाकर किया गया सम्मानित



बालोद। भाजपा मंडल कुसुमकसा ने रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया। इस दौरान सभी रक्तदाता को हेल्मेट और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। विगत दिनों ग्राम पंचायत कुसुमकसा में रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन भाजपा मंडल कुसुमकसा के नेतृत्व में किया गया था। शुभारंभ के विशेष अतिथि जनपद सदस्य मंजू बैस, सरपंच संघ के अध्यक्ष ममता मंडावी, सरपंच बेद बाई पिस्दा, भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेन्द सिन्हा, महामंत्री टिकेन्द् साहू ने भारत माता के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में आसपास के सरपंचों का विशेष सहयोग देखने को मिला। आसपास के सरपंचों के अथक प्रयासों से रक्तदान शिविर में 170 लोगों ने अपने रक्त का दान किया है। जो की बालोद जिला का सबसे बड़ा रक्तदान शिविर माना जा रहा है । भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा ,महामंत्री टिकेन्द्र साहू एव मंडल के समस्त कार्यकर्ता के पहल से यह आयोजन किया गया। रक्तदान का शिविर ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने पर किया गया था। शिविर मे 25 महिलाओं ने भी अपना रक्त दान किया। रक्त दाता के रूप में शिक्षक, छात्र छात्रा से लेकर आम जनता भी भाग लिए और एक सफल आयोजन रहा। इस आयोजन में मुख्य अतिथि सांसद भोजराज नाग भी पहुंचे। जिन्होंने आयोजक समिति को बधाई देते हुए कहा रक्तदान बहुत पुण्य का काम है। रक्तदान से जरूरतमंदो को समय पर रक्त उपलब्ध होता है और रक्त दान करने से शरीर भी स्वस्थ रहता है।

विशेष अतिथि के रूप में तुलसी राम कौशिक निज सहायक मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू, यशवंत जैन, लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम अध्यक्ष नगर पंचायत डौण्डी लोहारा, तोरण लाल साहू अध्यक्ष नगर पालिका दल्ली राजहरा, कुसुम शर्मा अध्यक्ष भाजपा मंडल डौण्डीलोहारा, कुंती देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत चिखलाकसा एव समस्त पार्षदगण, संजय बैस और ग्राम पंचायत गिधाली सरपंच कवल सिंग, ग्राम पंचायत धुर्वाटोला सरपंच अंजू कोसमा ,हल्धर गोर, दीपक साहू, सुमित जैन, द्रौपदी साहू, दामिनी साहू, नाज मेनन, ममता मानकर, माधुरी कृपाल, सावित्री सोनी , शिवानी,सुनीता आदि अतिथि रहे। तुलसी कौशिक निज सहायक मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा अपने उदबोधन में अपने विचार रखते हुए आयोजक समिति भाजपा मंडल कुसुमकसा और सभी सरपंच गण को बधाई देते हुए कहा कि रक्तदान एक जीवन दान है ।रक्तदान बहुत पुण्य का काम है। रक्तदान करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और एक नया जीवन को जीने का अवसर मिलता है। रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है और मन में खुशी रहती है। हमेशा अवसर मिलने पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। हेल्मेट देकर रोड एक्सीडेंट से सुरक्षा मिलेगा। उन्होंने युवा पीढ़ी को नशे के हालात में होने वाला रोड एक्सीडेंट पर गहरी चिंता जताई। मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा,महामंत्री टिकेन्द्र साहू को ऐसे आयोजन करने के लिए प्रोत्साहित किया और ऐसे अवसर पर मुझे हमेशा आमंत्रित करने को कहा। इस आयोजन में विशेष रूप से समस्त सरपंच गण एव राम जानकी सेवा समिती, पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस, महामंत्री टिकेन्द्र साहू, संतोष जैन, गौरी शंकर साहू, मितेन्द्र वैष्णव, शशिकांत निषाद, हितेस डोगरे, गोविद, लल्लू टेकाम,तौसीन, संदीप कुमार साहू,संजय साहू , निक्की खान, डाँ नशीम खान, यस कुमार राणा, बलवंत साहू, शमशेर खान,अश्वन साहू, हितेश गुप्ता, गोविद सिन्हा, लोकेश सिन्हा, सुखीत भूआर्य का विशेष सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page