पंचायत का हर एक प्लेसमेंट कर्मचारी महत्वपूर्ण:–आशीष गुप्ता



चिखलाकसा:–भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी व उपाध्यक्ष भाजयुमो वार्ड नंबर 10 इंदिरा कॉलोनी निवासी आशीष गुप्ता ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ग्राम पंचायत,नगर पंचायत,नगर पालिका,नगर निगम में कार्य कर रहे सभी प्लेसमेंट कर्मचारी का हमारे जीवन यापन को मूलभुत तरीके से जीने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका है अर्थात हर एक प्लेसमेंट कर्मचारी अपने आप में काफी महत्वपुर्ण है। करोना महामारी के समय भी नगर पंचायत चिखलाकसा के प्लेसमेंट कर्मचारी करोना वॉरियर्स बनके हमारे रोजाना जीवन यापन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसके लिए नगर पंचायत चिखलाकसा सहित सभी निकायों के कर्मचारियों का शुक्रिया।ये वही लोग है जो जल,बिजली व स्वच्छता के लिए रोजाना कार्य करते है।

You cannot copy content of this page