DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गौ ग्राम जन जागरण यात्रा का प्रचार प्रसार एवं गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने का अभियान जारी, बालोद पहुंचे गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष

बालोद। स्थानीय महावीर गौशाला एवं अनुसंधान केंद्र बालोद में विगत दिनों छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष बिसेसर पटेल का आगमन हुआ। श्री पटेल जी द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में आयोजित गौ ग्राम जन जागरण यात्रा का प्रचार प्रसार एवं गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने का अभियान को प्रोत्साहित करने हेतु यह यात्रा की जा रही है। इसी कार्यक्रम के तहत एवं वार्षिक निरीक्षण हेतु गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष का आगमन बालोद गौशाला हुआ। गौशाला आगमन पश्चात सर्वप्रथम श्री पटेल द्वारा गौशाला परिसर में स्थित गोपाल कृष्ण मंदिर जाकर भगवान श्री कृष्णा की पूजा अर्चना की गई। साथ ही गौ माता को गुड़ एवं चारा खिलाकर गौ माता की सेवा की गई। तत्पश्चात गौशाला निरीक्षण कर गौशाला में उपस्थित सहायक उप संचालक गोधन विकास विभाग बालोद के चिकित्सकगण को आवश्यक निर्देश दिया गया एवं गौशाला को सुचारू रूप से संचालन हेतु महत्वपूर्ण सुझाव गौशाला समिति को दिया गया। श्री पटेल द्वारा अपने उद्बोधन में गाय की महिमा बताते हुए हुए कहा कि मैं रोजाना गौ माता को एक रोटी खिलाता था और गौ माता की कृपा से मुझे दोबारा गौ सेवा आयोग का अध्यक्ष बनने का एवं गौ माता की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। आप सभी गौ सेवा करते रहिए गौ माता की कृपा होती है। श्री पटेल ने कहा कि गायों का सही स्थान गौशाला नहीं वरन हम सब के घर में और कृषक के घर में होना चाहिए। साथ ही गौ आधारित कृषि को बढ़ावा देने के संबंध में किसानों को प्रोत्साहित करने की बात कही। गौ माता का धार्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व समझाया। गौ सेवा से जुड़े सभी सदस्यों को आभार व्यक्त किया। श्री पटेल द्वारा गौ सेवा आयोग से मिलने वाले अनुदान की राशि को भी बढ़ाने एवं विभिन्न आर्थिक सहायता का भी आश्वासन गौशाला समिति को दिया गया।इस अवसर पर गौशाला समिति के पूर्व अध्यक्ष मुकेश जैन, सहायक उपसंचालक देवेंद्र सिहारे , वरिष्ठ गौ चिकित्सक टीडी देवांगन , वरिष्ठ गौ चिकित्सक पीएल साहू , विनय सोनी ,तरुण बढ़तिया, बसन्त शर्मा , अजय यादव , छोटेलाल चंद्राकर, संतोष कृदत, विमल भंसाली, विकास श्रीश्रीमॉल, मधुकांत यदु ,आदि चंद्राकर, भास्कर, उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गौशाला समिति के सचिव विनय सोनी द्वारा किया गया।

You cannot copy content of this page