DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव शाहनवाज खान के नेतृत्व में अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ताओ ने भेट की इंदिरा और राजीव गांधी की तस्वीर

बालोदसविधान बचाओ रैली में विगत दिनों बालोद पहुंचे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव शाहनवाज के नेतृत्व में अल्पसंख्यक विभाग के शकील खान, अमजद खान, ईमरान खान, फरहान खान सहित कार्यकर्ताओ ने देश के पूर्व प्रधान मंत्री आयरन लेडी स्वर्गीय इंदिरा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के शिल्पकार स्वर्गीय राजीव गांधी जी की तस्वीर भेंट की प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव शाहनवाज ख़ान ने कहा की देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी, देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा ।पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश की तरक्की, देश को आगे बढ़ाने और देशवासियों के हित में जो कार्य किया है देशवासी हमेशा उसे याद रखेंगे। 25 मई को झीरम घाटी नक्सली हमले में शहीद बलिदानियो को हम विनम्र श्रद्धांजली अर्पित करते है ।इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री व डौंडीलोहारा विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया, संजारी बालोद की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद सहित, कांग्रेस कमेटी बालोद जिलाअध्यक्ष श्री चंद्रेश हिरवानी,वरिष्ट कांग्रेस नेतागण, बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे

You cannot copy content of this page