DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

युवा महिला पार्षद हेम कुवर ने किया नेक काम, जल संरक्षण के लिए स्वयं के आय से बनवाई अस्थाई नाली

भाजपा पार्षद हेमकुवर तारम ने वार्ड में करवाया सराहनीय कार्य

चिखलाकसा:–नगर पंचायत चिखलाकसा वार्ड क्रमांक 1 की भाजपा पार्षद व गृहणी के साथ साथ खेती किसानी करने वाली हेमकुवर तारम ने स्वयं के निजी आय से बरसात के जल को तालाब में संरक्षण के लिए अस्थाई नाली का निर्माण स्वयं उपस्थित होकर करवाई।ऐसा करने वाली वो नगर पंचायत चिखलाकसा से प्रथम पार्षद हैं जिन्होंने नगर पंचायत चिखलाकसा बनने के लगभग 15 वर्षों पश्चात यह काम किया। जो कि काफी सराहनीय है। हेमकुवर तारम ने बताया कि वार्ड क्रमांक 5 में एक सार्वजनिक तालाब है जिसका उपयोग नगर पंचायत चिखलाकसा के कई वार्ड करते है और वर्तमान समय में नदी व तालाबों का जल स्तर काफी नीचे चला जा रहा है । जिसके कारण आने वाले दिनों में हमें परेशानियां होगी। जिसे देखते हुए मैने तत्काल निजी आय से बरसात के जल के संरक्षण के लिए अस्थाई नाली का निर्माण करवाया। जिसके चलते बरसात का जल तालाब में जाएगा और जल स्तर संतुलित रहेगी। यह संपूर्ण कार्य हेमकुवर तारम ने स्वयं उपस्थित साथ में छोटे से बेटे को गोद में रखकर करवाया ताकि कार्य शीघ्र पूर्ण हो सके। हेमकुवर तारम पार्षद के साथ साथ कृषि कार्य भी करती है।

You cannot copy content of this page