DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राष्ट्रीय राजमार्ग 930 में ताँदुला पुल में हुए गड्ढों की हुई मरम्मत, जागरूक युवा अभिन्न यादव ने की थी कार्यपालन अभियंता से मांग

बालोद। बालोद जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय राजमार्ग 930 में बालोद से झलमला की ओर जाने वाले रास्ते पर ताँदुला नदी के पुल (ओवरब्रिज) में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे। जिससे हादसे की आशंका बनी हुई थी। मरम्मत पर किसी के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा था। इस पर बालोद के जागरूक युवक अभिन्न यादव ने राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग राजनांदगांव के कार्यपालन अभियंता को ज्ञापन भेजते हुए जनहित को ध्यान रखते हुए तत्काल मरम्मत की मांग की गई थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग ने कार्यवाही शुरू कर दी और 23 मई को दिए गए आवेदन के बाद 26 मई यानी लगभग 48 घंटे के भीतर उक्त पुल की मरम्मत की गई। इसके लिए अभिन्न यादव ने राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालन अभियंता एवं अनुविभागीय अधिकारी राष्ट्रीय राजमार्ग उप संभाग बालोद को धन्यवाद ज्ञापित किया जिन्होंने उनकी मांग को संज्ञान में लिया और जनहित में उक्त पुल की मरम्मत कराई। ज्ञात हो कि उक्त पुल में गड्ढे हो गए थे। साथ ही सरिया बाहर आ गए थे। जिससे बड़े हादसे का डर बना हुआ था। तो वहीं राहगीरों और वाहन चालकों को आने जाने में भी काफी परेशानी हो रही थी।

You cannot copy content of this page