DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सांसद भोजराज नाग ने बालोद निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन का अवलोकन कर कार्य शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए

बालोद। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की रेलवे स्टेशन को सर्व सुविधा युक्त बनाने की अमृत भारत योजना के अंतर्गत उन्होंने देश के 103 रेलवे स्टेशनों को लोकार्पित किया । रेलवे यात्रियों के लिए सभी प्रकार की सुविधा रेलवे स्टेशन में मिलेगी। बालोद रेलवे स्टेशन का सांसद भोजराज नाग ने भी निर्माणाधीन अमृत भारत रेलवे स्टेशन का अवलोकन कर अधिकारियों से पूरी जानकारी प्राप्त की, एवं शीघ्रता से रेलवे स्टेशन के निर्माण को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सासंद रेलवे हमाल संघ की विभिन्न समस्याओं को शीघ्र निराकृत करने का भी निर्देश अधिकारियों को दिया। रेलवे अधिकारियों ने सांसद को अवगत कराया कि अगस्त माह तक सारे निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। अमृत रेलवे स्टेशन सर्वसुविधा युक्त,सुरक्षित ,सुंदर,और यात्रियों के लिए आरामदायक होगा, ये बालोद के बड़ी उपलब्धि रहेगी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिले के अध्यक्ष चेमन देशमुख, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन,पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, कृष्णकांत पवार, यज्ञदत्त शर्मा,महेश पाठक, राजहरा नगरपालिका अध्यक्ष तोरण साहू , उपाध्यक्ष मनोज दुबे,सौरभ लूनिया,अमित चोपड़ा,राजू पटेल,सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रेलवे स्टेशन में 8.23 करोड़ में हो रहे हैं ये कार्य

रेल प्रशासन द्वारा बताया गया कि रेलवे स्टेशन परिसर में पृथक प्रवेश एवं निकास द्वार, 10.50 मीटर चौड़ी पहुंच सड़क, सौंदर्याकृत गेट, उच्चतम प्रकाश, भूदृश्य और लौह मूर्तिकला तथा सेल्फी पॉइंट के साथ प्रवेश द्वार भी बन रहे है, जिसमें रैंप और सीढ़याँ हैं ताकि प्रवेश करना आसान हो। इसके अलावा दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए पक्की सतह वाली प्रकाशयुक्त प्रकाश पार्किंग, दिव्यांगजनों के लिए पार्किंग सुविधा और डबल रेल हैंड ग्रिप के साथ प्रवेश व निकास रैंप, पीली पट्टियों के साथ 9 स्टैटिअर आदि शामिल हैं। इसी तरह बुकिंग कॉन्कोर्स, अनारक्षित और आरक्षित टिकटिंग और स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन की सुविधा। प्रतीक्षा कक्ष, पुरुष, महिला और दिव्यांगजन यात्रियों के लिए अलग-अलग शौचालय की सुविधा, नए मुख्य स्टेशन प्रबंधक कक्ष, वाटर कूलर और वाटर बूथ, वाटर कूलर और दिव्यांगजन अनुकूल नल वाले बूथ, आरपीएफ पोस्ट, सीसीटीवी रूम, कैटरिंग स्टॉल, अग्निशामक यंत्र, स्वच्छ परिसर सहित विभिन्न प्रकार की आधुनिकीकृत सुविधाएं विकसित की जा रहीं हैं।

You cannot copy content of this page