DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा बने बीएसएफ के जवान डीकेश्वर दीवान का विधायक कुंवर सिंह निषाद ने किया सम्मान

बालोद। पंजाब बॉर्डर पर सेवा में तैनात ऑपरेशन सिंदूर के हिस्सा बने देश के असली नायक बीएसएफ जवान डाकेश्वर दीवान का अपने पैतृक ग्राम कांदुल आगमन हुआ। उनके गांव पहुंचने पर गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने फूल माला से स्वागत सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने उनके साहस को सलाम करते हुए उनका हौसला अफजाई किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि बहन सोफिया कुरैशी कर्नल और एयरफोर्स विंग कमांडर बहन व्योमिकासिंह को सेल्यूट करता हूं, दोनों जाबाज वीर बहादुर महिलाओं को जिन्होंने इस युद्ध की घड़ी में अदम्य साहस का परिचय दिया और देश के लिये लड़ी। भारतीय सेना ने आतंकवादियों के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर अपनी वीरता और अदम्य साहस का परिचय दिया है। जिन आतंकवादियों ने इस देश की बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था, भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से उन आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर उन्हें बता दिया है कि हमारे देश की बेटियों के सिंदूर की कीमत क्या होती है। विधायक ने कहा कि हमारी भारतीय सेना हमारे सुरक्षा कवच की तरह हमारी रक्षा करती है। हमारे देश के सैनिक हमारी सुरक्षा के लिए अपनी जान देने से भी पीछे नही हटते। उन्होंने कहा कि हमारे देश की सेना ने जो पराक्रम दिखाया है, वह दर्शाता है कि जब तक हमारी सेना हमारी सुरक्षा कर रही है तब तक कोई हमारे देश का बाल भी बांका नही कर सकता। ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा बनने वाले बीएसएफ जवान डाकेश्वर दीवान ने भी सीमा पर बने हालातों और चुनौतियों से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान विधायक सहित ग्रामवासियों ने भी उनके साहस और शौर्य की सराहना की।

You cannot copy content of this page