DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद शहर में निकला भव्य तिरंगा यात्रा, 165 फ़ीट लंबा तिरंगा रहा आकर्षण का केंद्र

बालोद । देश के वीर जांबाज सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकियों की धरती पर उनके ठिकानों को नेस्तानाबूद कर पाकिस्तान के कार्यवाही का मुंहतोड़ जवाब देकर उनके सभी प्रयोगों को धराशायी किया। भारतीय सैनिकों के अदम्य वीरता तथा साहस के सम्मान में बालोद के नागरिकों ने भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। जिसमें हर समाज वर्ग शासकीय सेवक वकील इंजीनियर डॉक्टर नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी सफाई दीदी सहित नगर के अनेक संगठनों के महिला पुरुष युवा शामिल हुए। यात्रा में हर हाथ मे तिरंगा और देश के प्रति सम्मान का भाव झलक रहा था। वहीं 165 फ़ीट लंबा तिरंगा को लोगो ने अपने हाथों में उठाया था। जो अलग ही आकर्षण का केंद्र रहा। डीजे की आवाज में देशभक्ति गीतों ने नगर में अलग ही माहौल बना दिया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख, बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन, पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, कृष्णकांत पवार, यज्ञदत्त शर्मा, राकेश छोटू यादव, कमलेश सोनी, शाहिद खान, रवि पांडेय, विनोद जैन, लीला शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुरेश साहू, तहसीलदार आसुतोष शर्मा, नगर पालिका अधिकारी सौरभ शर्मा, थाना निरिक्षक रविशंकर पांडेय सहित अनेक गणमान्य नागरिक, पार्षद, जनपद सदस्य, पत्रकार संघ के लोग शामिल थे।

You cannot copy content of this page