हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय की गगन स्पर्शी नारे लगाते हुए जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और आम नागरिकों ने किया नगर एवं गांव का भ्रमण
समाज के सभी वर्ग के लोगों ने निभाई कार्यक्रम में अपनी सक्रिय सहभागिता, वीर सैनिकों के अदम्य साहस एवं वीरता की सराहना की
डोंडीलोहारा। हमारे देश के वीर सैनिकों के द्वारा ’ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से आतंकवादियों एवं देश के दुश्मनों को मुँहतोड़ जवाब देने तथा हमारे वीर सैनिकों के अदम्य वीरता एवं साहस के सम्मान में पूरे देश की भाँति डोंडीलोहारा में भी भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। डोंडी लोहारा नगर पंचायत के विभिन्न स्थानों में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्तिपूर्ण वातावरण से सराबोर रहा। जिले के विभिन्न स्थानों में आयोजित तिरंगा यात्रा में वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, भूतपूर्व सैनिक, समाज के गणमान्य एवं प्रबुद्धजन, पत्रकार, समाजसेवियों, महिलाओं, युवाओं सहित समाज के सभी वर्ग के लोगों ने कार्यक्रम में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए राष्ट्र के प्रति अपनत्व एवं प्रेम को प्रदर्शित किया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों तथा समाज के सभी वर्गों के लोगों ने हाथ में तिरंगा लेकर तथा भारत माता की जय की गगन स्पर्शी नारे लगाते हुए शहर एवं ग्रामों का भ्रमण किया। इस अवसर पर आम नागरिकों के द्वारा विभिन्न स्थानों में तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों के ऊपर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। नगर पंचायत डौण्डीलोहारा में आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा, पूर्व पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य देवेंद्र जायसवाल, होरी लाल रावटे, महामंत्री दुष्यंत गिरी गोस्वामी, सोमेन्द्र देशमुख, मंत्री धर्मेंद्र निषाद, पलाश गुप्ता, जनपद उपाध्यक्ष जयलाल मालेकर, धीरेंद्र टॉक, मोहन निषाद, धीरज जैन, हरीश कटझरे, जीवराखन, राकेश सांखला, ममता यादव, सूर्य कला, सुभद्रा ताडेकर, ममता शर्मा, रेवती कोलीहारे, शोभा राजपूत, बीर सिंग, राजेन्द्र निषाद, जुगरो राम बघेल, अशोक उईके, गायत्री देवांगन, सूरजभान साहू, हेम लाल देशलहरा, डोमेन्द ज्ञानू राजपूत, मनोज भंडारी, उत्तम मालेकर, रोमन अटल, गेंदमल भंसाली, यतेन्द देवांगन, सुरेश केसरवानी, धनेश्वरी अटल, थानेश्वर यादव, आरती संचेती, दर्शन संचेती, मनीष राजपूत , हिरेन्द गायकवाड़, अभय साहू, प्रणव साहू, प्रकाश जैन, विरेन्द्र अजनबी, तुकाराम साहू, अनिल पटेल, निखिल शर्मा, हरीश बमन, प्रेम नाथ पटेल, संदीप भंसाली, पवन देवांगन, शैलेश ओटवानी , जय प्रकाश सिन्हा, प्यारे लाल निषाद, अनुराग जायसवाल, चैतन्य ठाकुर, भानु देवदास, दिलीप सिन्हा, देव देवांगन, मनी राम बघेल, नमो लोढा, अर्जुन कोसमा, लोकेश दुबे, दिलीप बाफना, भवानी निषाद, कुबेर सोनी,बलदाऊ हिम्मत देशमुख, शशि सोनी, दुलार सिंह एवं नगर पंचायत डौण्डीलोहारा में आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, जनपद उपाध्यक्ष जयलाल मालेकर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा एसडीएम शिवनाथ बघेल, तहसीलदार सिंह हिंसा राम नायक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में आम नागरिकगण उपस्थित थे।
