बालोद। जिला मुख्यालय बालोद में गंजपारा में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय बालोद में 9 मई शुक्रवार को मेधावी छात्र परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें दर्ज 280 बच्चों में से 205 बच्चों ने परीक्षा में सम्मिलित होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस परीक्षा में कक्षा तीसरी, चौथी, पांचवी, छठवीं, सातवीं, आठवीं और नौवीं तथा ग्यारहवीं, कुल आठ कक्षाओं के बच्चे को शामिल किया गया था। अपने अपने स्कूलों में वार्षिक परीक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को इसमें शामिल किया गया था। इस परीक्षा में अव्वल आने वाले छात्रों को आगे चलकर अलंकरण समारोह में पुरस्कृत भी किया जाएगा। जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ₹2500, द्वितीय पर 2000 और तृतीय पर ₹1500 दिया जाएगा। सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति छत्तीसगढ़ विद्या भारती से संबंध संस्थान द्वारा यह परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें दो पाली में परीक्षा हुई। प्रत्येक पेपर 50-50 प्रश्न का था। वही वैकल्पिक उत्तर के साथ बच्चों को गोला भरते हुए उत्तर देना था। इस अवसर पर विभिन्न सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षकों की ड्यूटी भी लगाई गई थी। बालोद के प्राचार्य दीनदयाल साहू ने बताया शांतिपूर्ण व्यवस्थित ढंग से उक्त परीक्षा संपन्न हुई। 280 बच्चों को इसमें शामिल होना था। जिसमें 205 बच्चे सम्मिलित हुए। बाकी बच्चे कुछ कारणवश नहीं आ पाए।
सरस्वती शिशु मंदिर बालोद में हुई मेधावी छात्र परीक्षा, जिले भर के शिशु मंदिर से 205 बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
