DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सरस्वती शिशु मंदिर बालोद की छात्रा यंजना साहू ने कक्षा 10 वीं में 95% अंक प्राप्त कर बढ़ाया विद्यालय का गौरव

बालोद – गंगा मैय्या बाल कल्याण समिति बालोद द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालोद का माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा 2025 का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। जिसमें कक्षा दसवीं में छात्रा यंजना साहू ने 95% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान, दिव्यांगी दुबे 89.17% अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय स्थान, निशा सारथी 87.67% अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान पर रहें। इसी प्रकार कक्षा 12 वीं में चंचल साहू 85.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, खोमेन्द्र कुमार धनकर 85% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, कान्हा सांडिल एवं निशा चक्रधारी 76.6% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी बच्चों ने विद्यालय, नगर एवं अपने माता पिता का नाम गौरवान्वित किया हैं। इस सफलता पर विद्यालय के अध्यक्ष मोहन भाई पटेल , उपाध्यक्ष भरत भाई गांधी , व्यवस्थापक राजेश्वर राव कृदत्त , कोषाध्यक्ष लीलाधर साहू , व प्रबंधकार्यकारिणी के समस्त सदस्य एवं विद्यालय के प्राचार्य दीनदयाल साहू एवं विद्यालय के सभी आचार्यों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

You cannot copy content of this page