DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग: सुंदरा-लाटाबोड़ मार्ग पर हुआ हादसा, धान से भरे ट्रक चालक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत

तेज रफ्तार, लापरवाही और खराब सड़क बनी हादसे की वजह, ग्रामीणों में आक्रोश

बालोद । बालोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम देवीनवागांव में सुंदरा से लाटाबोड़ को जाने वाले मार्ग पर शनिवार को करीब 4:30 बजे एक सड़क हादसे में देवी नवागांव के ही रहने वाले दामोदर पटेल उम्र करीब 70 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। धान की बोरियों से लदी एक धमतरी की ट्रक सुंदरा से लाटाबोड़ की ओर ही जा रही थी। तभी देवीनवागांव बस्ती से आगे एक बरगद के पेड़ के पास गांव का ही दामोदर पटेल अपने साइकिल से उसी दिशा की ओर जा रहा था। इस बीच ट्रक के पीछे पहिए की चपेट में आने से बुजुर्ग दामोदर पटेल बुरी तरह से कुचला गया। उसकी अंतड़िया बाहर आ गई तो वहीं एक पैर भी पूरी तरह से पीस गया। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई थी। वहीं घटना के बाद थोड़ी दूर जाने के बाद ट्रक चालक गाड़ी रोककर मौके से फरार हो गया । घटना की जानकारी मिलने पर बालोद पुलिस मौके पर पहुंची और पीएम के लिए शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी भिजवाया गया। ट्रक क्रमांक सीजी 07 बीजे 5841 पर देव श्री उद्योग नयापारा धमतरी लिखा हुआ पाया गया। जिसमें एक मोबाइल नंबर भी दिया था। जो की गाड़ी मालिक का बताया जा रहा है। जब हमने उक्त नंबर से संपर्क कर उनसे जानकारी ली तो उन्होंने घटना होने की जानकारी स्वीकारी और कहा कि ड्राइवर के बारे में मुझे भी पता नहीं है कि वह कहां गया। इधर ग्रामीणों में इस घटना के बाद आक्रोश देखने को मिला। घटना की वजह लापरवाही पूर्वक वाहन चलाना, तेज रफ्तार ट्रक का होना, साथ ही सड़क का भी खराब होना बताया जा रहा है। जिस जगह पर घटना हुई वहां सड़क पर काफी गड्ढे हैं तो पास में ही मुरूम का ढेर रखा हुआ है। अंदाजा है कि जब ट्रक उसी रास्ते जा रही थी और साइकिल चालक किनारे चल रहा था तो मुरूम के पास ही वह फिसल गया और ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। पास में ही साइकिल क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी हुई थी। ट्रक के भारी भरकम पहियों के नीचे दबने से मौके पर ही दामोदर की दर्दनाक मौत हो गई थी। बताते हैं कि दामोदर का बेटा सब्जी बाड़ी का काम करते हैं। घटना की सूचना मिलने पर परिवार की महिलाएं भी पहुंची थी और घर के अन्य परिजनों को भी खबर की गई। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क के निर्माण के लिए कई बार मांग कर चुके हैं। लेकिन किसी के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सुशासन तिहार में भी यह मुद्दा उठा था। लेकिन सिर्फ आश्वासन के कुछ नहीं मिलता। यह मार्ग लाटाबोड दुर्ग मुख्य मार्ग से जुड़ता है जिसके चलते आए दिन भारी वाहन इसी नजदीकी रास्ते से चलते हैं। सड़क बुरी तरह से खराब है तो वही भारी वाहनों की रफ्तार भी तेज होती है। जिससे अक्सर हादसे होने का डर रहता है और आखिरकार वही हो गया। बालोद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

देखिए घटना स्थल की पूरी वीडियो….

You cannot copy content of this page