DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तरौद हाई स्कूल के पहले ही बेच ने 100%परिणाम देकर जिला को किया गौरवान्वित

बालोद। हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2025 में शासकीय हाई स्कूल जिला बालोद के उन्नयन के पश्चात प्रथम बेच के द्वारा ही शत् प्रतिशत परिणाम हासिल की है। जिससे शासकीय हाई स्कूल तरौद बालोद के कक्षा दसवी वार्षिक परीक्षा में कुल विद्यार्थी 20 थे। जिसमें परीक्षा में प्रविष्ट 19 रहे। परीक्षा में उत्तीर्ण19 हैं। जिसमें प्रथम श्रेणी 07,द्वितीय 11 और तृतीय श्रेणी 01 विद्यार्थी रहा। अनुपस्थित 01 है। परीक्षा परिणाम प्रतिशत धमाकेदार 100 % प्राप्त होने पर ग्राम सरपंच धर्मेंद्र रामटेक,जनपद सदस्य माहेश्वरी ठाकुर , जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं राज्य चेयरमेन रेड क्रॉस सोसाइटी तोमन साहू, पूर्व सरपंच शिव राम ठाकुर,पूर्व जनपद सदस्य रमशिला शाटिया, सेवानिवृत शिक्षक चतुर्भुज साहू, झग्गर कौशिक, गुमान साहू , चमन लाल साहू, उमेन्द्र कौशिक, शंभूराम साहू,संतराम निषाद, संकुल समन्वयक भिखूराम यादव, विद्यालय के प्राचार्य लीनू तुली, वरिष्ठ व्याख्याता रघुनंदन गंगबोईर, आरती कोसरे, शिक्षक उत्तरा ठाकुर सहित समस्त गणमान्य नागरिकों ने सभी विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।

You cannot copy content of this page