DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नसरुद्दीन अंसारी प्रधान पाठक माध्यमिक शाला कर्रेगांव को दी गई बिदाई, हुआ सम्मान कार्यक्रम

डौंडीलोहारा। नसरुद्दीन अंसारी प्रधान पाठक माध्यमिक शाला कर्रेगांव का बिदाई एवं सम्मान कार्यक्रम बीईओ ऑफिस डौंडीलोहारा रखा गया। इस सेवानिवृत्त के अंतिम दिन ही उन्हें पेंशन आदेश भी सौंपा गया। श्री अंसारी प्रधान पाठक जका सेवा निवृत्त होने पर संकूल कर्रेगांव द्वारा भी बिदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। सर को शाल, श्रीफल सम्मान पत्र,मोमेंटो से सम्मानित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में अंसारी सर मौजूद थे। अध्यक्षता ग्राम पंचायत कर्रेगांव के सरपंच रेलहा भूआर्य ने की । विशेष अतिथि शाला संचालन समिति के अध्यक्ष, संकुल प्रभारी प्राचार्य प्रकाश मेश्राम , संकुल समन्वयक ओमकार प्रसाद सोनसारवा, पूर्व संकुल प्राचार्य सुखराम ठाकुर, प्रधान पाठक गण सुनील भूआर्य,जगन्नाथ कोरेटीया, महेंद्र सिहारे, सूखचंद चंदेल, प्रमिला वारके, उत्तम कुमार सोनसारवा ,मनोज खरे, शमा अहमद खान एवं हाईस्कूल, मिडिल स्कूल, एवं प्राथमिक विद्यालय के समस्त शिक्षक गण संकुल कर्रे गांव के लोगों ने श्री अंसारी को उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु होने की शुभ कामनाएं दी। मिडिल स्कूल कर्रेगांव के बच्चे भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन सुख राम ठाकुर ने किया। खंड शिक्षा अधिकारी स्टाफ के द्वारा श्री अंसारी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

You cannot copy content of this page