DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चिचबोड़ पंचायत में ग्रामीणों ने मनाया रोजगार दिवस

गुंडरदेही। बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम पंचायत चिचबोड़ में मनरेगा मजदूरों के बीच पंचायत प्रशासन द्वारा रोजगार दिवस का आयोजन किया गया । ज्ञात हो कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत प्रत्येक माह की 7 तारीख को आयोजित होने वाले रोजगार दिवस का आयोजन जिले के वनांचल गांवों से लेकर मैदानी पंचायतों तक व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। इस अवसर पर निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों एवं ग्रामीणों को मनरेगा से संबंधित विभिन्न जानकारी दी गई। रोजगार दिवस के दौरान ग्रामीणों को बताया गया कि 1 अप्रैल 2025 से मनरेगा के तहत दैनिक मजदूरी दर 261 रूपए निर्धारित की गई है। साथ ही, नए परिवारों के पंजीयन, परिवार रोजगार कार्ड में नए सदस्यों के नाम जोड़ने, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पात्र परिवारों की पहचान, निर्माण कार्य के दौरान मिलने वाले आवेदन, सुझाव और शिकायतों से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। प्रत्येक परिवार को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध हो, इसके लिए भी मार्गदर्शन किया गया। सरपंच भागवत प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार दिवस के माध्यम से ग्रामीणों को न केवल योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाता है, बल्कि उन्हें आजीविका संवर्धन की गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास भी किया जाता है। प्रोजेक्ट उन्नति जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है। रोजगार दिवस ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माणाधीन परिसंपत्तियों और निर्माण कार्यों में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। यही कारण है कि पूरे प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी प्रत्येक माह की 7 तारीख को इसका आयोजन नियमित रूप से किया जाता है।

इस दौरान रुपेश यादव, रामदेव साहू, राजू यादव, देव यादव, निगरानी समिति और समस्त ग्राम वासी रोजगार दिवस पर मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page