DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर सीनियर वालंटियर लक्ष कुमार साहू ने छठवीं बार रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल

बालोद। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद रेड क्रॉस एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के सीनियर वालंटियर लक्ष कुमार साहू ने छठवीं बार रक्तदान कर मानवता की मिसाल प्रस्तुत की। उनके इस नेक कार्य ने न केवल जरूरतमंदों के लिए जीवनदायिनी सहायता पहुंचाई, बल्कि समाज में युवाओं को रक्तदान के प्रति प्रेरित करने का भी कार्य किया। लक्ष ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है जो न केवल किसी की जान बचा सकता है, बल्कि दाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। नियमित रक्तदान से शरीर में नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है और हृदय स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है।उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे आगे आकर इस पुनीत कार्य में भाग लें और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाएं। उनके इस पुनीत कार्य के लिए चंद्रशेखर पवार जिला संगठक यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी जिला बालोद एवं महाविद्यालय बालोद रेड क्रॉस प्रभारी डॉ. टी.आर. ठाकुर, राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी प्रो. जी.एन. खरे तथा सीनियर स्वयंसेवक देवेंद्र कुमार साहू, गजेंद्र ढीमर, डिलेश्वर देशमुख, चंद्रेश यादव सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं स्वयंसेवकों ने लक्ष कुमार साहू को उनके इस प्रेरणादायक कार्य के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

You cannot copy content of this page