DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बोर्ड एक्जाम में टॉप 10 में जगह बनाने वाले बच्चों का विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मान

बालोद। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा एवं हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2025 की राज्य स्तरीय मेरिट सूची में गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र से तीन बच्चों ने मेरिट सूची में अपनी जगह बनाई । कक्षा 10 वीं की सूची में अर्जुन्दा नगर में संचालित स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्रा कु.भावना पिता अनिल कुमार साहू ने 98.17% के साथ सप्तम स्थान, छात्र ध्रुव साहू पिता चम्पा लाल साहू ने 97.83% के साथ नवम स्थान तथा प्रयास विद्यालय पिनकापार वि.खं.डौण्डीलोहारा की छात्रा कु.भावना साहू पिता मनोज कुमार ने 97.67 % अंक प्राप्त कर दशम स्थान प्राप्त किया । बच्चों की इस उपलब्धि पर गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह निषाद ने बच्चों के निवास जाकर बच्चों एवं उनके माता-पिता को शॉल श्रीफल से सम्मानित कर बधाई दिए एवं मुंह मीठा कराए।विधायक ने कहा कि बच्चों की उपलब्धि से गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के साथ पूरा बालोद जिला गौरवान्वित हुआ । भूपेश बघेल सरकार की शिक्षा के क्षेत्र में महत्वाकांक्षी योजना आत्मानंद स्कूल के बच्चों की उपलब्धि निश्चित ही शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय है। आने वाले दिनों में इसका और व्यापक परिणाम दिखेगा।

भाजपाई भी पहुंचे थे बच्चों का सम्मान करने

इस दौरान उक्त प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान करने के लिए जिला पंचायत बालोद की अध्यक्ष तारिणी चन्द्राकर, जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख, पुष्पेन्द्र चन्द्राकर सहित अन्य भी पहुंचे थे। इस दौरान ललिता भुआर्य, रीतेश देवांगन, सागर साहू, सुभाष गजेन्द्र,ओमिन राजकुमार साहू, लीलेश्वर ठाकुर एवं ग्राम के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page