DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भारतीय रेडक्रास सोसायटी बालोद ने मनाया विश्व रेडक्रास दिवस, हुए विविध आयोजन

बालोद। भारतीय रेडक्रास सोसायटी बालोद द्वारा 8मई को विश्व रेडक्रास दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के कलेक्टर बालोद दिव्या उमेश मिश्रा थी। अध्यक्षता डॉ प्रदीप जैन चेयरमेन रेडक्रास बालोद ने की। विशिष्ट अतिथि तोमन साहू चेयरमेन रेडक्रास सोसायटी छत्तीसगढ़, प्रतिभा चौधरी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बालोद, सरस्वती टेमरे अध्यक्ष जनपद पंचायत, कमलेश सोनी उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद बालोद,सचिव डॉ एमके सूर्यवंशी,राजू पटेल संरक्षक सदस्य रहे। सर्वप्रथम रेडक्रास के संस्थापक हेनरी ड्यूनांट व मां सरस्वती के तैल चित्र पर पुष्प हार व कैण्डल जलाकर पूजा अर्चना की गई । उसके बाद रेडक्रास व स्वागत गीत हुआ। कार्यक्रम मे रंगोली, चित्रकला , प्राथमिक सहायता नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। स्वागत भाषण डॉ प्रदीप जैन ने दिया। उसके बाद राज्य चेयरमैन तोमन साहू ने रेडक्रास जन जन तक पहुंचाने व प्रत्येक स्कूल व कालेज को रेडक्रॉस से जोड़ने की बात की। इस दौरान रक्तदान शिविर का भी आयोजन जिला अस्पताल में किया गया था। मुख्य अतिथि कलेक्टर ने सभी रेडक्रास वालेंटियर को जल संरक्षण, मानव सेवा व सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में काम करने के लिए प्रेरित किया । अंत में सभी प्रतिभागियों व रक्तवीर
समूह को सम्मानित किया गया। पूरे ज़िले के स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं फ़रस्टेड एवं सीपीआर की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रबंध कार्यकारिणी व आजीवन सदस्यगण उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page