DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रेडक्रॉस दिवस पर समाजसेवी संगठन भगत सिंह रक्तबीज परिवार हुआ सम्मानित

बालोद। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी बालोद के द्वारा बालोद शहर के समाजसेवी संगठन भगत सिंह रक्तबीज परिवार को सम्मानित किया गया। जन सेवा क्षेत्र के नाम से इस कार्यक्रम में कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष प्रदीप जैन, प्रदेश अध्यक्ष तोमन साहू, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी एवं जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉक्टर आरके श्रीमाली एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। इस पर भगत सिंह रक्तबीज परिवार ने रेडक्रॉस सोसाइटी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान भगत सिंह रक्तबीज संस्था के संस्थापक दिलीप कौशिक, रविंद्र कुमार नेम, अजय कुमार यादव, सुंदर चंद्राकर, राहुल सोनी, सोनू, पूर्णिमा चंद्राकर एवं कमला माधवन आदि सदस्य उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page