गोपी साहू विधायक प्रतिनिधि ने पूर्व कार्यकाल में स्वीकृत सभी विकास कार्य कराने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सौंपा ज्ञापन



बालोद/ डौंडीलोहारा। अनिला भेड़िया विधायक प्रतिनिधि गोपी साहू नगर पंचायत डौंडीलोहारा के मुख्य नगर पंचायत अधिकारी बंजारे और नगर पंचायत अध्यक्ष निवेन्द टेकाम को निर्माण कार्य प्रारंभ करने ज्ञापन सौंपा। नगर पंचायत विधायक प्रतिनिधि गोपी साहू ने पूर्व अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू के कार्यकाल में स्वीकृत सभी निर्माण कार्य अविलंब प्रारंभ करने पत्र जारी कर एक सप्ताह में सभी कार्य प्रारंभ करने के लिए कहा। उक्त सभी कार्य जो नगर पंचायत डौंडीलोहारा में पूर्व में स्वीकृत किया जा चुका है और संबंधित निर्माण एजेंसी को कार्य आदेश भी नगर पंचायत से जारी किया जा चुका है। उसके बाद भी निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होना नगर के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है। यह नगर के लिए दुर्भाग्य है। गोपी साहू ने आरोप लगाया कि काम शुरू नहीं करवाने से ऐसा प्रतीत होता है कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी और नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा नगर विकास में रुचि नहीं दिखा रहे। नगर का सभी विकास कार्य थम सा गया है। जिसे प्रारंभ करने की मांग की गई है।

निर्माण कार्य इस प्रकार है जो शुरू हो जाने चाहिए थे

डौंडीलोहारा नगर में पूर्व अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू के कार्यकाल में स्वीकृत अधोसंरचना मद अंतर्गत चार स्थानों पर यात्री प्रतीक्षालय निर्माण, पांच स्थानों पर सामाजिक भवन ,रामनगर वार्ड क्रमांक 14 ,15 और वार्ड क्रमांक 6 में ट्यूबलर पोल निर्माण के साथ-साथ वार्ड क्रमांक 6 में हाई मास्क लाइट, नलकूप खनन, पानी टंकी निर्माण, सौर ऊर्जा क्रेडा कंपलीट सेटअप, नाली निर्माण वार्ड क्रमांक एक दो पांच और 11 में, बाउंड्री वॉल कार्य, अन्य कार्य 15वें वित्त से ट्यूबलर पोल निर्माण और पशु चिकित्सालय के पास सीसी रोड निर्माण व ट्यूबलर पोल निर्माण , और संजय नगर में ट्यूबलर पोल निर्माण, डीएम मद से वार्ड क्रमांक 8 में आंगनवाड़ी भवन और संजय नगर गली में सीसी रोड निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 12 में सीसी रोड निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 11 में ट्यूबलर पोल निर्माण कार्य और विभिन्न स्थानों पर पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य, साथ ही सार्वजनिक शौचालय मरम्मत संधारण कार्य और राज्य/ केंद्र परिवर्तित मद अंतर्गत स्वीकृत सभी निर्माण कार्य शामिल है, जो चालू कराया जाना बाकी है। साथ ही साथ 2.0 अमृत मिशन खरखरा जलाशय जलप्रदाय योजना निविदा प्रक्रियाधीन है । उक्त सभी कार्यों में नगर विकास की दिशा में पहल करते हुए सभी कार्यों को गति प्रदान करने और नगर विकास में जनप्रतिनिधि और शासन प्रशासन अपनी अपनी अहम भूमिका निभाते हुए कार्य करें, जिससे नगर में विकास हो और नागरिक हित में फैसला हो ऐसी मांग गोपी साहू द्वारा की गई है।

You cannot copy content of this page