DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद जिले के बच्चों ने फिर बनाई बोर्ड एग्जाम में अपनी जगह, 12वीं के टॉप टेन में कुसुमकसा की ग्रेसी साहू रही 10वे स्थान पर, तो दसवीं में पांच बच्चों ने लहराया परचम

पहली सूची में 6 मैरिट हैं।
दूसरी संशोधित सूची में बालोद जिले से 7 टॉपर बताया गया जिसमें 12वी में एक और छात्रा संध्या साहू पिता हीरामन साहू झलमला सेजेस स्कूल का नाम है। हालांकि बोर्ड द्वारा जारी पहली लिस्ट में इनका नाम नहीं थाबताते हैं कि सीएम ने जिस लिस्ट टॉपर्स के नामों की घोषणा की तो संध्या का नाम लिखा था लेकिन जो पीपीटी फाइल बोर्ड ने जारी किया। उसमें संध्या का नाम नहीं था इसलिए बालोद जिले से बारहवीं बोर्ड में एक ही टॉपर ग्रेसी साहू को माना जा रहा था
संध्या साहू का रिजल्ट

सरकारी आत्मानंद स्कूलों के बच्चों का दबदबा इस बार भी कायम

बालोद जिले का रिजल्ट

बालोद। माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड ने 10वीं 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। इसी के साथ ही टॉपर लिस्ट भी सामने आ गई है। इस बार 12वीं बोर्ड एग्जाम में टॉप टेन में छात्रा ग्रेसी साहू ने दसवां स्थान हासिल किया है। जो की कुसुमकसा स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्रा है। उन्होंने 95.80% अंक हासिल किए हैं।

जानकारी के अनुसार उक्त छात्रा के पिता तुकाराम साहू भी एक सरकारी खलारी मिडिल स्कूल में शिक्षक हैं। तो उनकी माता यशोदा साहू सरस्वती शिशु मंदिर कुसुमकसा में शिक्षिका है। पारिवारिक पृष्ठभूमि शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े होने के कारण बिटिया पढ़ाई को लेकर हमेशा ध्यान देती रही है और हमेशा अव्वल रही है। 10वीं बोर्ड के एग्जाम के समय भी वह टॉप टेन में आने से 2 अंक से चूक गई थी। लेकिन वह हारी नहीं और जोर-शोर से पढ़ाई करती रही। इस बार कुसुमकसा के शिक्षकों को भी पहले से विश्वास था कि इस बार बेटी ग्रेसी साहू टॉप टेन में जगह बनाकर रहेगी। क्षेत्र के पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस ने तो अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर पहले से ही कुसुमकसा से एक छात्रा टॉप टेन में आएगी ऐसा लिखते हुए अग्रिम बधाई संदेश डाल रखा था और जैसे ही टॉप टेन लिस्ट जारी हुई ग्रेसी साहू का नाम देखकर वे गदगद हो गए। इस उपलब्धि पर प्राचार्या सुनीता यादव, शिक्षण टीएस पारकर, इंद्राणी मुखर्जी, जनक साहू, चंद्रकला, भारत नायक सहित अन्य स्टाफ ने छात्र और उनके परिजनों को बधाई दी। बता दे कि उक्त छात्रा विज्ञान संकाय में अध्यनरत थी और हाल ही में पर्यावरण सुरक्षा पर आधारित उनके मॉडल को राज्य स्तर की प्रदर्शनी में भी शामिल किया गया था। ग्रेसी का सपना यूपीएससी एक्जाम क्लियर कर एक आईएएस अधिकारी बनना है।

दसवीं में पांच बच्चों ने बनाई जगह, अर्जुंदा आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के दो बच्चों ने मारी बाजी

इसी तरह दसवीं टॉपर लिस्ट की बात करें तो इस बार पांच बच्चों ने टॉप टेन में जगह बनाई है। जिसमें टॉप टेन में तीसरे स्थान पर डौंडी के आत्मानंद स्कूल की छात्रा रिया केवट ने 98.83% अंक के साथ तीसरा स्थान पाया है. उनकी भी माता किरण केवट स्वामी आत्मानंद स्कूल प्राइमरी में सहायक शिक्षिका है। तो उनके पिता नर्मदा केवट कैटरिंग का व्यापार करते हैं। मूलतः रायगढ़ क्षेत्र की रहने वाली रिया केवट अपने माता शिक्षिका के बालोद जिले में पोस्टिंग होने के कारण वर्षों से डौंडी क्षेत्र में ही निवासरत है और यहीं रहकर पढ़ाई कर रही है। उनकी माता किरण ने बताया कि पढ़ाई को लेकर उनकी बेटी हमेशा गंभीर रहती थी। स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ घर आकर पूरे शेड्यूल बनाकर रोजाना 6 से 7 घंटे पढ़ाई करती थी और अपने लक्ष्य को लेकर प्रतिबद्ध रहती थी और यही मेहनत रंग लाई। रिया का सपना इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाना है। आगे अब वह 11वीं की पढ़ाई गणित विषय लेकर करना चाहती है ।इस उपलब्धि पर शाला परिवार सहित शुभचिंतकों ने रिया को बधाई दी।

इन बच्चों ने भी बनाई दसवीं टॉप टेन में जगह

इसी तरह दसवीं टॉप टेन में बालोद जिले से अन्य चार बच्चे भी शामिल हुए हैं ।जिसमें सातवें स्थान पर स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल अर्जुंदा की भावना साहू 98.17% अंक के साथ उत्तीर्ण हुई। तो वही आठवे स्थान पर योगांत देशमुख भी आए हैं। जो कि स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल बालोद के छात्र हैं। नवे स्थान पर पुनः अर्जुंदा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के ध्रुव साहू 97.83% के साथ उत्तीर्ण हुए तो दसवे स्थान पर भूमिका साहू 97.67% अंक के साथ बाजी मारी है। जो की प्रयास आवासीय स्कूल पिनकापार की छात्रा है। इस तरह इस बार दसवीं के टॉप टेन में पांच बच्चों ने जीत का परचम लहराया है।

यहां डाउनलोड करें टॉपर्स लिस्ट

You cannot copy content of this page