अरमुरकसा में खेल मैदान का होगा समतलीकरण , पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस ने किया भूमिपूजन



बालोद। ग्राम पंचायत अरमुरकसा में खेल मैदान का समतलीकरण का भूमिपूजन पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस के मुख्यातिथि में सम्पन्न हुआ । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच हलधर गोरे ने की। विशिष्ट अतिथि ग्राम के पटेल रतन लाल, उप सरपंच और पंच गण उपस्थित रहे। सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्यातिथि पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस के द्वारा धरती मैया के पूजा के पश्चात गैती मारकर कार्य को प्रगति दिया गया। इस अवसर पर सरपंच हलधर गोरे ने कहा कि हमारे गांव के युवाओं द्वारा इस मैदान पर खेल के साथ पुलिस और आर्मी भर्ती के लिए यहां पर प्रैक्टिस करते है। जिसका परिणाम 10 से 12 युवा पुलिस और आर्मी में भर्ती भी हो चुके है। हमारे गांव के युवा संजय बैस से मांग किए थे कि मैदान का समतलीकरण हो और इस मैदान में स्टेडियम बने । उनके ही प्रयास से इस मैदान के लिए राशि स्वीकृति हुआ है । जो इस मैदान के लिए मील का पत्थर साबित होगा। मैं पूरे ग्रामवासियों के तरफ से आभार व्यक्त करता हूं। ग्राम पटेल रतन लाल ने कहा कि हमारे पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस का कार्यकाल पूरे अरमुरकसा के लोग नहीं भूल सकते। हम इतने वर्षों में किसी भी जनपद का विकास कार्य नहीं देखे थे, जितना विकास कार्य संजय बैस ने कराया है ।शीतला मंदिर और स्कूल के साथ इसी मैदान में जो जिम का निर्माण कार्य संजय बैस के माध्यम से हुआ, हमारे गांव में लाखों की सौगात दिए। हम संजय बैस के आभारी है। कार्यक्रम के मुख्यातिथि संजय बैस ने कहा कि निश्चित रूप से युवाओं के मनोबल बढ़ाने वाले कार्य का आज हम भूमिपूजन कर रहे है। आज के भूमिपूजन के बाद ये मैदान पहले से और बेहतर होगा। मैने अपने पूरे कार्यकाल में मेरे से जितना हो सका मैने पूरे ईमानदारी के साथ अरमुरकसा के विकास के लिए प्रयास किया। जिसका परिणाम आप सभी देख रहे है। मैने जितना अरमूरकसा को संवारने में समय दिया इसी अरमूरकसा ने भरपूर आशीर्वाद मेरे धर्मपत्नी को दिया। जिसका परिणाम मंजू बैस ब्लाक में सर्वाधिक वोटो से जीतकर आई। मै और मेरा पूरा परिवार आपकी सेवा में सदा लगे रहेंगे। इस कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन सचिव बीना टेकाम ने किया। इस कार्यक्रम में उप सरपंच ओम प्रकाश, योगेश्वरी निर्मलकर,रिखी राम गोरे, हुमन लाल रावटे,सुरेश कुमार जगनायक, गैंदी बाई केराम, दुर्गा रावटे,जागृति राम लीडिया मुन्ना गोरे, बहुरबती पिस्दा, पवन बाई, विनोद बालेंद्र, रमेश निर्मलकर आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page