DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आंधी तूफान ने मचाई उसरवारा में तबाही

गुरुर। ग्राम उसरवारा में लगातार बदलते मौसम के चलते लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस क्रम में आंधी तूफान के कारण कई ग्रामीणों के घरों के टीन शेड उड़ गए हैं तो कई जगह पेड़ गिरे हैं। गांव के यशवंत कुमार साहू के घर में तीन पेड़ गिर गए हैं। जिससे उनके घर के कई हिस्से को काफी क्षति पहुंची है। तो वही टीन शेड लगा हुआ हिस्सा भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थिति यह है कि जो कच्चे छत पर खपरैल लगे थे वह भी उड़ गए हैं। लोगों को बदलते मौसम से काफी नुकसान हुआ है। लगातार दो-तीन दिनों से शाम होते ही अंधड़ और हल्की बारिश का सामना लोगों को करना पड़ रहा है।

You cannot copy content of this page