रायपुर/ धरसीवा/बालोद। ग्राम सिंगारपुर के निवासी कक्षा आठवीं के छात्र तन्मय लाउरिया ने अपने विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कांदूल में आठवीं बोर्ड परीक्षा में 92% अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया है। तन्मय जिला रायपुर के धरसीवा तहसील अंतर्गत सिंगारपुर के रहने वाले हैं। उनके पिता कोमल, माता नीरा सहित अन्य परिजनों ने छात्र की उपलब्धि पर बधाई दी। ज्ञात हो कि तन्मय के दादा धनवार सिंह बालोद जिले के घी हायर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्य के रूप में पदस्थ हैं। इस उपलब्धि पर शाला परिवार ने तन्मय को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। सीके सेन सहित अन्य शिक्षकों ने तन्मय की इस उपलब्धि पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
तन्मय लाउरिया ने कक्षा आठवीं में प्राप्त किया 92% अंक,शाला परिवार ने किया सम्मानित











