DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जगन्नाथपुर में दो दिवसीय दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज का 55वां महाधिवेशन आज से, 4 मई को मुख्यमंत्री का आगमन प्रस्तावित, समाज प्रमुखों ने दिया आमंत्रण

बालोद । बालोद जिले के ग्राम जगन्नाथपुर में दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज का 55वां अधिवेशन का कार्यक्रम 3 और 4 मई को होने जा रहा है। जिसमें 4 मई को मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आगमन प्रस्तावित है। इस संबंध में समाज प्रमुख ने मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। इस पर उन्होंने सहमति जताई है । जिसके उपरांत गांव में उनके आगमन को लेकर हेलीपैड निर्माण भी शुरू हो चुका है । आमंत्रित करने के लिए भाजपा के जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, सर्व कुर्मी समाज के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र देशमुख, सुंदरा सर्किल प्रधान छगनलाल देशमुख आदि पहुंचे हुए थे। समापन समारोह 4 मई के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे। वहीं अध्यक्षता दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष डॉक्टर राजेंद्र हरमुख करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकसभा क्षेत्र दुर्ग के सांसद विजय बघेल, बालोद विधायक संगीता सिन्हा, भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, जिला पंचायत बालोद के अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश देशमुख होंगे। इसी तरह शुभारंभ पर 3 मई के मुख्य अतिथि विधायक कुंवर सिंह निषाद होंगे। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजेंद्र हरमुख करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मिथिलेश देशमुख, जिला पंचायत सदस्य पूजा साहू, जनपद सदस्य दमयंती हरदेल,जगन्नाथपुर सरपंच देव कुंवर कोसमा, भोलाराम देशमुख, सर्व कुर्मी समाज बालोद अध्यक्ष सुरेंद्र देशमुख होंगे।

तीन जोड़ों का होगा आदर्श और पुनर्विवाह

3 मई को आयोजन स्थल पर आदर्श और पुनरविवाह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें एक जोड़े का आदर्श और दो जोड़े का पुनरविवाह संपन्न होगा। साथ ही विधवा पुनर्विवाह सम्मान कार्यक्रम भी होगा। दोनों ही दिवस सुबह से शाम तक विविध आयोजन होंगे तो वही 4 मई की रात्रि को 10 बजे लोक कला मंच डिपरा पारा दुर्ग के माटी के महिमा की प्रस्तुति होगी। इसके संचालक एवं संगीतकार सुरेश निर्मलकर, गायक कुलेश्वर ताम्रकार और गायिका ममता देशमुख हैं। आयोजन की तैयारी में सुंदरा सर्किल प्रधान छगनलाल देशमुख, उप प्रधान गंगाराम देशमुख, सचिव दामेश्वर देशमुख, कोषाध्यक्ष प्रताप देशमुख, सह सचिव शेष कुमार, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य हेमंत लाल, महिला अध्यक्ष नागेश्वरी देशमुख, महिला सचिव प्रेमा देशमुख, महिला केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य धनेश्वरी देशमुख सहित जगन्नाथपुर के संतोष देशमुख, मेघराज, गुणेश्वर, शिवकुमार चुरामन सहित अन्य तैयारी में जुटे हुए हैं। अधिवेशन संयोजक अशोक कुमार देशमुख महामंत्री हैं। 4 मई के मुख्यमंत्री के आगमन के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए सांकरा ज गौठान के सामने हेलीपैड का निर्माण शुरू हो चुका है।

You cannot copy content of this page