DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अंधड़ बारिश ने जमकर मचाई तबाही, जगन्नाथपुर में कटहल के पेड़ पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचे ग्रामीण, कई घरों के टीन शेड उड़े, देखिए वीडियो….

बालोद। बालोद जिले में हो रही बेमौसम की बरसात और आंधी तूफान ने तबाही मचाई है। इस क्रम में ग्राम जगन्नाथपुर में वेंकटेश मिश्रा के बाड़ी में बिजली गिरने से कटहल का पेड़ बीच से कट कर गिर गया। साथ ही सागौन का पुराना पेड़ भी जड़ सहित उखड़ गया।

बिजली गिरी थी यहीं पर

गनीमत हादसे के वक्त वहां पर कोई मौजूद नहीं था। गरज चमक के बीच सभी घर के अंदर थे। जब आंधी बारिश थमी और बाहर निकाल कर देखें तो घर वाले आग और धुआं उठते देखकर हैरान रह गए। पास जाकर देखें तो पता चला कि वहां वज्रपात हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली गिरने से यह घटना हुई है। वरना आज कैसे लगती। आसपास मौजूद ग्रामीण सहित घर वालों ने पानी लाकर आग बुझाई।

इसी तरह गांव के ही युगल किशोर साहू के मकान का पूरा टीन शेड उड़ गया। जिले के अन्य इलाकों में भी अंधड़ बारिश ने जमकर तबाही मचाई है।

मौसम विभाग का अनुमान

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका दक्षिण पश्चिम राजस्थान से उत्तर केरल तक 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। 2 मई से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव पड़ने की सम्भावना है । जिसके कारण बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आने की सम्भावना है। प्रदेश में 2 मई को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात होने तथा ओलावृष्टि होने की संभावना है। यही स्थिति 03 मई को भी रहने की सम्भावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

You cannot copy content of this page