जगन्नाथपुर में जारी है गुंडागर्दी: सरेराह तलवार निकाल कर धमकाता दिखा ग्रामीण, वायरल हुआ वीडियो, पुलिस कर रही आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तारी के लिए तलाश, तलवार धारी हो चुका फरार, देखिए वायरल वीडियो….



बालोद। बालोद जिले के ग्राम जगन्नाथपुर में लगातार अपराधों की संख्या में इजाफा हो रहा है।विगत दिनों एक शादी में आए दो बरात के दौरान भी मारपीट और बलवा जैसी स्थिति निर्मित हो गई थी। तो वहीं अब नया मामला तलवार लहराने का सामने आया है।

एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें गांव का एक ग्रामीण दूसरे ग्रामीण को तलवार पकड़े धमकाते हुए विवाद कर रहा है। किसी राहगीर ने उक्त वीडियो रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया में शेयर किया है। यह वायरल वीडियो पुलिस प्रशासन तक पहुंचने के बाद इसे एक गंभीर अपराध मानते हुए आर्म्स एक्ट के तहत तलवार धारी को गिरफ्तार करने के लिए उसकी तलाश जारी है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस तत्काल अलर्ट हो गई है। संबंधित व्यक्ति की पहचान की गई तो मालूम हुआ कि उक्त तलवार धारी रूप राम देशमुख पिता स्व. लोकु देशमुख है। घटनास्थल और पहचान की पुष्टि होने के बाद बुधवार को बालोद पुलिस की एक टीम तलवारधारी व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर तक पहुंची थी। लेकिन वह पुलिस के आने से पहले ही फरार हो चुका था। पुलिस लगातार उसे पकड़ने के लिए जाल बिछा रही है । उसके पास तलवार कहां से आया, कब से वह तलवार रखा हुआ है? इसकी भी जांच चल रही है। पुलिस द्वारा संबंधित ग्रामीण के घर की तलाशी भी ली गई। लेकिन कहीं तलवार नहीं मिला। आशंका है कि वीडियो वायरल होने के बाद उक्त ग्रामीण द्वारा पकड़े जाने के डर से तलवार को कहीं छुपा दिया गया है और स्वयं भी गांव से फरार हो गया है। ज्ञात हो कि आगामी 4 मई को जगन्नाथपुर में सीएम विष्णु देव साय का दौरा प्रस्तावित है। जिसके चलते पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था और आयोजन की तैयारी में कुर्मी समाज जुटा हुआ है। ऐसे में इस तरह तलवार लहराते ग्रामीण का वीडियो सामने आने से आसपास के रहवासी भी दहशत में है और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भी पुलिस उक्त तलवार धारी व्यक्ति को जल्द से जल्द आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजने के लिए उसे तलाश रही है। अब देखना होगा कि इस तरह सरेराह तलवार लेकर विवाद करने वाला व्यक्ति कब तक पुलिस से बचकर भागता फिरेगा।

You cannot copy content of this page