DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कोरोना काल में पिता और चाचा को खोने वाले युवक ने पुण्यतिथि पर किया 11वीं बार रक्तदान

बालोद । ग्राम पैरी के निवासी युवा कांग्रेस के साथी मनीष सेन ने अपना 11वीं बार रक्तदान करके लोगों की जान बचाने की एक पहल की। यह पहल उन्होंने अपने पिता और चाचा के चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर किया। ज्ञात हो कि उनके पिता स्वर्गीय मनोज सेन और चाचा स्वर्गीय दिनेश सेन का कोरोना काल के दौरान निधन हो गया था। मनीष सेन ने उनकी पुण्यतिथि को यादगार बनाने के लिए 11वीं बात रक्तदान किया। जरूरतमंदों को वे समय समय पर रक्तदान कर लोगों की जान बचाते हैं और दूसरों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करते हैं।

You cannot copy content of this page