लोहारा में राष्ट्रगान समिति ने दी पहलगाम में आतंकी हमले के शिकार पर्यटकों को श्रद्धांजलि



बालोद। डौंडीलोहारा के काली मंदिर के पास अटल चौक में राष्ट्रगान (जन गण मन समिति) के तत्वाधान में पहलगाम में मारे गए पर्यटकों के लिए कैंडल जलाकर नगर भ्रमण करते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रगान समिति की ओर से धर्मेंद्र निषाद, संदीप भंसाली, प्यारेलाल निषाद, डॉ. बी. एल. साहसी ,धन्नू यादव , ललित साहू ,भगवानी निषाद ,दिलीप बाफना दीनू यादव आदि सम्मिलित हुए ।इसके अतिरिक्त बहुत सारे गणमान्य गण वहां पहुंचे हुए थे। जिनमें लाल निवेंद्र सिंह टेकाम (नगर पंचायत अध्यक्ष), देवेन्द्र जायसवाल (भारतीय जनता पार्टी महामंत्री),जसराज शर्मा भाजपा नेता) ,नेहा उपाध्याय (उपाध्यक्ष नगर पंचायत) ममता शर्मा (पार्षद), ममता यादव(पार्षद) ,रेवती कोलियारे (पार्षद), सूर्य कला (पार्षद),बलराम गुप्ता (विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष ) मूलचंद शर्मा, धीरज जैन ,अनिल चोपड़ा, जय लाल मालेकर, मनोज शर्मा, तुकाराम साहू, महेंद्र जायसवाल, महावीर तातेड, महेश कोलयारे, आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर संदीप भंसाली ने कहा कि धर्म जाति को पूछ कर मारने वाले लोग टारगेट करके आए थे कि हिंदुओं को मारना है ,अब तक हमने सुना था कि आतंकियों का कोई धर्म नहीं होता ,लेकिन यहां पर टारगेट करके मारा गया है। इसकी मैं घोर निंदा करता हूं।धर्मेंद्र निषाद ने कहा कि पहलगाम से 6 किलोमीटर दूरी पर बैरनसार देवदार के जंगल और पहाड़ियों से घिरा एक विशाल घास का मैदान है जहां पर्यटक जीवन का कुछ महत्वपूर्ण पल बिताने के लिए आए हुए थे। उनको निशाना बनाकर कपड़े उतरवा कर गोलियों से छलनी कर दिया यह कहां की मानवता है। इसका मैं घोर निंदा करता हूं और मेरा सरकार से अनुरोध है कि जैसा उन्होंने किया है उनका जवाब वैसा ही दिया जाना चाहिए। ताकि वह जिंदगी भर याद कर सके। डॉक्टर बी .एल.साहसी ने उपस्थित लोगों को दो मिनट का मौन श्रद्धांजलि करवाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि -जिस प्रकार 13 अप्रैल 1919 को जलियांवाला बाग हत्याकांड को जनरल डायर ने अंजाम दिया था। जहां एक ही तंग मार्ग था उसे उन्होंने स्वयं घेर लिया था और उस सभा को अवैध घोषित कर अंधाधुंध गोलियां चलाई थी उसी की याद आज यहां ताजा हो गई ।क्योंकि यहां पर भी धर्म,व जाति पूछने के पश्चात उसको संभलने का मौका नहीं दिया गया और उसको मार दिया गया जिसका मैं घोर निंदा करता हूं। लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम नगर अध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार पर्यटकों को मौत के घाट उतारा गया है जिसमें 26 लोगों की मौत हुई जिसमें दो विदेशी भी शामिल है, को श्रद्धांजलि देता हूं। उनके ऐसे नीच कार्य के लिए उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। देवेंद्र जायसवाल महामंत्री ने कहा कि जिस प्रकार पाकिस्तानी आतंकी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी ली है उसे जड़ से समाप्त कर देना चाहिए। जो पर्यटक इसमें मारे गए हैं उनको मेरी ओर से विनम्र श्रद्धांजलि है। जसराज शर्मा ने कहा कि इस हमले में मारे गए 26 व्यक्तियों को जो कि निर्दोष पर्यटकों पर हमला किया गया, मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देता हूं । बलराम गुप्ता ने कहा कि आज तक हमला जवानों पर किया जाता था ,लेकिन आज यहां पर पर्यटकों के साथ किया गया जो की एक अमानवीय घटना है। मैं इसकी घोर निंदा करता हूं तथा शासन से अपील करता हूं कि उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए । उन्हें मेरी ओर से विनम्र श्रद्धांजलि है । मूलचंद शर्मा ने कहा कि मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि तथा ऐसी अपराध के लिए उन्हें माफ नहीं किया जाना चाहिए। मैं इसकी घोर निंदा करता हूं। अंत में प्यारेलाल निषाद ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और पहलगाम में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के लिए आए तथा विचार व्यक्त किये उसके लिए मैं हमारी संस्था की ओर से (राष्ट्रगान समिति) कीओर से धन्यवाद देता हूं और मारे गए सैलानियों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।

You cannot copy content of this page