DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डौंडीलोहारा में मनाई गई जिला स्तरीय सेन जयंती

डौंडीलोहारा। संत शिरोमणि श्री सेन जी महराज की बालोद जिला स्तरीय सेन जंयती समारोह डौंडीलोहारा में आयोजित की गई। जिसमे पुरे जिले के सेन समाज की उपस्थिति रही। समारोह के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व मंत्री विधायक अनिला भेड़िया थी। अध्यक्षता चंद्रेश हिरवानी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद ने की। समापन समारोह में मुख्य अतिथि तारिणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम ने अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि के रुप में पुनित राम सेन प्रदेश अध्यक्ष, भुवन लाल कौशिक प्रदेश सचिव छग प्रान्त सेन समाज, अविनाश ठाकुर उपाध्यक्ष छग प्रान्त सेन समाज, संतोष कौशिक पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष सेन समाज, नेहा उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा, भीखम सेन जिला अध्यक्ष दुर्ग , मनोज ठाकुर जिला अध्यक्ष रायपुर की गरिमामयी उपस्थिति में एतिहासिक जयंती समारोह मनाई गई। समारोह में पुरे जिले से 5000 की संख्या में सेन समाज के महिला पुरूष उपस्थित थे। कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान युवा बच्चों कलाकारों सहित जिले भर से समाज के पंच सरपंच जनपद में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। गाजे बाजे फौज पटाखे के साथ विशाल रथ मे मंगल कलश के साथ रैली निकाली गई । बालोद जिला अध्यक्ष जगन कौशिक उपाध्यक्ष,संतोष सेन सचिव जितेन्द्र श्रीवास कोषाध्यक्ष, झगगर कौशिक, मोहन सेन ब्लाक अध्यक्ष गण बिशेसर सेन, रवि सेन, लोचन से, छननु सेन, संतोष सेन, घनश्याम कौशिक सहित जिले के समस्त इकाई पदाधिकारियों ने समस्त अतिथियों का शाल श्रीफल एवम् प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान कलश सजाओ प्रतियोगिता भी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page