DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला स्तरीय सेन जयंती समारोह का आयोजन 25 अप्रैल शुक्रवार को डौंडीलोहारा में

बालोद। डौंडीलोहारा में जिला स्तरीय सेन जयंती एवं सम्मान समारोह का आयोजन लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में किया जा रहा है। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं विधायक अनिला भेड़िया होंगे। अध्यक्षता प्रांत सेन समाज छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष पुनीत राम सेन करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रश हिरवानी, उपाध्यक्ष सर्व सेन छत्तीसगढ़ समाज अविनाश ठाकुर, छत्तीसगढ़ प्रांत सेन समाज सचिव बीएल कौशिक, पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सेन समाज भूपेंद्र शंकर सेन, जिला सेन समाज दुर्ग अध्यक्ष भीखम सेन, जिला सेन समाज धमतरी अध्यक्ष धनसिंग सेन, नगर पंचायत डौंडी लोहारा के पार्षद राकेश सांखला, पार्षद जगरू बघेल, पार्षद राजेंद्र निषाद, पार्षद किशोर दीवान होंगे। उद्घाटन के तहत शुभारंभ में दीप प्रज्वलन एवं रैली निकाली जाएगी। रैली को हरी झंडी सुबह 10:00 बजे दिखाई जाएगी। जिसके अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम एवं समस्त पार्षद गण होंगे। मुख्य मंचीय कार्यक्रम का उद्घाटन दोपहर 2 बजे से किया जाएगा। इसी तरह समापन समारोह दोपहर 3 बजे से मुख्य अतिथि जिला पंचायत बालोद के अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर होंगे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सेन समाज जगन लाल कौशिक करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में संयोजक छत्तीसगढ़ प्रांत सेन समाज गौरी शंकर श्रीवास, अध्यक्ष केश शिल्पी कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन मोना सेन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष डौंडीलोहारा निवेंद्र सिंह टेकाम, भाजपा मंडल डौंडीलोहारा अध्यक्ष कुसुम शर्मा, जनपद पंचायत डौंडीलोहारा अध्यक्ष कांति प्रकाश सोनबरसा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जयलाल मालेकर, रूपेश ठाकुर, मनोज ठाकुर, संतोष कौशिक होंगे। इसके अलावा विभिन्न वार्ड के पार्षद भी अतिथि स्वरूप शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के तहत सुबह 9 बजे से पूजा अर्चना, 10 बजे ध्वजारोहण, 11 बजे रथ रैली को हरी झंडी दिखाने, दोपहर 12 बजे से अतिथियों का आगमन, 11 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम लखन लाल भारद्वाज एवं साथियों द्वारा प्रस्तुति होगी। दोपहर 2 बजे अतिथियों का सम्मान और उद्बोधन होगा। इसके अलावा कार्यक्रम में कलश सजाओ प्रतियोगिता भी रखी गई है। जिसमें प्रथम 501, द्वितीय 301 और तृतीय 201 रुपए रुपए इनाम दिया जाएगा। उक्त जानकारी युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विक्की भारद्वाज ने देते हुए बताया शुक्रवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम क कारण हमारे समाज के सभी प्रतिष्ठान जैसे सेलून,पार्लर आदि बंद रहेंगे।

You cannot copy content of this page