DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अभाव में भी राहुल ने दिखाया प्रभाव: देश सेवा के लिए जा रहे जवान का ग्रामीणों ने किया सम्मान

बालोद। देश सेवा को अपना लक्ष्य बनाकर प्रारंभ से इच्छा रखने वाले राहुल सिन्हा का भारतीय थल सेना के लिए चयन हुआ है। राहुल थल सेना में ज्वाइनिंग करने जाने से पहले पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस ने अपने साथियों के साथ रेलवे स्टेशन में फूल माला और मिठाई खिलाकर देश सेवा के लिए प्रस्थान किए। राहुल सिन्हा आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद अपनी लगन शक्ति को कमजोर होने नहीं दिया। पढ़ाई के साथ राहुल कबाड़ी और टेंट हाउस में काम करते रहे और अपनी आर्मी भर्ती की तैयारी भी करते रहे। राहुल ने बताया कि हमारे पूर्व जनपद सदस्य जो कि पुलिस और आर्मी की भर्ती के लिए हमारे गांव में निःशुल्क कैंप लगावे हैं, जिसका मुझे भी फायदा हुआ। हमारे गांव में सैकड़ों सैनिकों का सम्मान का कार्यक्रम हुआ। जिसमें मेरी इच्छा शक्ति और प्रबल हुई। जिसका परिणाम आज मैं थल सेना में चयनित हुआ हूं। पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस ने कहा कि राहुल हमारे गांव का गुदड़ी का लाल है और आने वाले युवा पीढ़ी के लिए सीख भी। अगर आप अपना लक्ष्य निर्धारण कर किसी भी विषय में प्रयत्न करते है तो मंजिल जरूर मिलेगी। हम हमेशा से इस क्षेत्र के बच्चों के लिए कैरियर काउंसिलिंग, पुलिस और आर्मी भर्ती के लिए कैंप कराते रहते है। हमारे क्षेत्र के होनहार बच्चों की प्रतिभा निकले और क्षेत्र का नाम रौशन कर सके। ये वनांचल का क्षेत्र है। हमारे बच्चे अभाव में भी प्रभाव दिखाते है। इस क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में देश सेवा में कार्यरत आर्मी के लोग है। जो हमें और हमारे क्षेत्र को गौरवान्वित करते है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच शिव राम सिंदरामे, दीपक यादव नितिन जैन, संतोष जैन, मंडलेश्वर कमलेश्वर सिन्हा, पुष्पजीत बैस, गौतम साहू, कमलकांत साहू, पोषण धनकर, राजू सिन्हा, लोकेश सिन्हा, गोल्डी धनकर सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page